{"_id":"694a94f7ca5503797a087cfd","slug":"car-discounts-december-2025-best-car-deals-car-offers-india-2025-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"December Car Discounts 2025: दिसंबर 2025 में कार खरीदारों की बल्ले-बल्ले, जानें कौन सी कंपनी दे रही कितनी छूट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
December Car Discounts 2025: दिसंबर 2025 में कार खरीदारों की बल्ले-बल्ले, जानें कौन सी कंपनी दे रही कितनी छूट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 23 Dec 2025 06:41 PM IST
सार
कार निर्माता कंपनियां दिसंबर में साल के आखिर में जबरदस्त डिस्काउंट दे रही हैं। जिससे खरीदारों को हैचबैक, सेडान, SUV और फ्लीट-ओरिएंटेड मॉडल्स पर अच्छी-खासी बचत मिल रही है।
विज्ञापन
December Car Discounts
- फोटो : Amar Ujala
साल के आखिरी महीने में कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए दिसंबर 2025 बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। देश की लगभग सभी बड़ी कार कंपनियों ने साल के अंत और फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए जबरदस्त छूट योजनाएं पेश की हैं। हैचबैक से लेकर सेडान, एसयूवी और यहां तक कि इलेक्ट्रिक कारों तक, कई मॉडलों पर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और ईएमआई सपोर्ट के जरिए कीमतों में लाखों रुपये तक की राहत दी जा रही है। कुछ प्रीमियम और इलेक्ट्रिक मॉडलों पर कुल फायदा चार लाख रुपये से भी ज्यादा तक पहुंच गया है।
Trending Videos
Maruti Suzuki Grand Vitara
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी की दिसंबर ऑफर स्कीम
मारुति सुजुकी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों पर आकर्षक छूट दी है।
यह भी पढ़ें - Jaguar F-Pace: जगुआर ने खत्म किया 90 साल का पेट्रोल-डीजल दौर, आखिरी एफ-पेस के साथ इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर कदम

- वैगनआर के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर उपभोक्ता ऑफर, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस मिलाकर करीब 61 हजार रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है।
- बलेनो के पेट्रोल मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर लगभग 48 हजार रुपये तक की राहत है, जबकि एएमटी वर्जन पर यह फायदा 53 हजार रुपये तक पहुंच जाता है।
- डिजायर पर सीमित लाभ के तहत करीब 15 हजार रुपये की छूट दी जा रही है।
- स्विफ्ट के पेट्रोल मैनुअल और एएमटी वेरिएंट पर करीब 40 हजार रुपये और सीएनजी वर्जन पर लगभग 30 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है।
- वहीं, ग्रैंड विटारा पर साल के आखिर में सबसे ज्यादा लाभ देखने को मिल रहा है। जहां पेट्रोल, ऑल-व्हील-ड्राइव, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और सीएनजी वेरिएंट्स पर एक लाख रुपये से ज्यादा की बचत संभव है। खास तौर पर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स पर एक्सटेंडेड वारंटी सहित कुल फायदा दो लाख रुपये से भी अधिक हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Jaguar F-Pace: जगुआर ने खत्म किया 90 साल का पेट्रोल-डीजल दौर, आखिरी एफ-पेस के साथ इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर कदम
विज्ञापन
विज्ञापन
2025 Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स के ईयर-एंड डिस्काउंट
टाटा मोटर्स ने भी दिसंबर में अपनी लाइन-अप पर आकर्षक छूट दी है। पंच के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स पर करीब 40 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है। जबकि पुराने 2025 मॉडल ईयर स्टॉक पर यह राहत 75 हजार रुपये तक पहुंच सकती है। नेक्सन के पेट्रोल, डीजल और सीएनजी वेरिएंट्स पर लगभग 50 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। अल्ट्रोज के नए मॉडलों पर 25 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स हैं। जबकि प्री-फेसलिफ्ट स्टॉक पर यह छूट 85 हजार रुपये तक मिल सकती है। इसके अलावा हैरियर और सफारी पर भी साल के आखिर में करीब एक लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Tata Harrier Petrol: पेट्रोल अवतार में आई टाटा हैरियर, जानें कीमत, इंजन पावर, माइलेज और फीचर्स

Mahindra XUV 3XO RevX Edition
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा के मॉडलों पर बड़ी राहत
महिंद्रा ने दिसंबर में अपने कई लोकप्रिय एसयूवी मॉडलों पर भारी छूट दी है। एक्सयूवी 3XO पर करीब 1.14 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इलेक्ट्रिक एक्सयूवी400 पर सबसे ज्यादा राहत देखने को मिल रही है, जहां कुल फायदा 4.45 लाख रुपये तक जा सकता है। स्कॉर्पियो क्लासिक पर लगभग 1.40 लाख रुपये, स्कॉर्पियो-एन पर करीब 85 हजार रुपये, थार रॉक्स पर लगभग 1.20 लाख रुपये और एक्सयूवी700 पर करीब 1.55 लाख रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं। ये ऑफर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी और इंश्योरेंस स्कीम्स के रूप में उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें - Yamaha Motor India: यामाहा मोटर इंडिया समूह को मिला नया नेतृत्व, हाजिमे आओटा नए चेयरमैन नियुक्त
यह भी पढ़ें - Hydrogen Cars: हाइड्रोजन कारें कितनी वाकई ‘ग्रीन’? नए शोध ने स्वच्छ ऊर्जा के दावे पर उठाए सवाल

Hyundai Exter
- फोटो : Amar Sharma
ह्यूंदै की कारों पर कितना है डिस्काउंट
ह्यूंदै ने भी अपनी लगभग पूरी रेंज पर दिसंबर में खास ऑफर दिए हैं। ग्रैंड आई10 नियोस पर करीब 1.43 लाख रुपये, आई20 पर लगभग 1.68 लाख रुपये, एक्सटर पर करीब 1.74 लाख रुपये और ऑरा पर लगभग 1.11 लाख रुपये तक के फायदे मिल रही है। इसके अलावा वर्ना पर करीब 1.35 लाख रुपये और अल्काजार पर लगभग 1.15 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली की नई ईवी नीति 2026 में होगी लागू, सब्सिडी, चार्जिंग नेटवर्क और स्क्रैपेज पर होगा फोकस