अप्रैल का महीना ऑटो सेक्टर के लिए थोड़ा मुश्किल रहने वाला है। कोरोना के चलते देश के कई शहरों में लॉकडाउन की स्थिति बन गई है, जिसका सीधा असर गाड़ियों की बिक्री पर पड़ेगा। हालांकि कुछ कार कंपनियां अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। अगर आप सबकॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक बार डिस्काउंट जरूर चेक कर लें।
अप्रैल डिस्काउंट: खरीदने जा रहे हैं कॉम्पैक्ट SUV, तो इन गाड़ियों पर मिल रही है 40 हजार रुपये तक की जबरदस्त छूट!
मारुति विटारा ब्रेजा
सबसे पहले बात करते हैं सबकॉम्पैक्ट चार मीटर से छोटी गाड़ियों के सेगमेंट में, तो इस सेगमेंट में नंबर वन मारुति विटारा ब्रेजा है। ब्रेजा के कुछ वैरिएंट्स पर 10 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी इस पर 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। ब्रेजा की अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक एक साल में इसकी 94,635 यूनिट्स बिक चुकी हैं।
टाटा नेक्सन
टाटा मोटर्स अपनी बी-सेगमेंट कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन के पेट्रोल वैरियंट्स पर कोई ऑफर नहीं दे रही है। नेक्सन के डीजल वैरिएंट पर 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। टाटा नेक्सन को NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। यह देश की सबसे सुरक्षित कारों में गिनी जाती है। अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक एक साल में इसकी 47,602 यूनिट्स बिक चुकी हैं।
फोर्ड इकोस्पोर्ट
कंपनी ने हाल ही में फोर्ड इकोस्पोर्ट का फेसलिफ्ट लॉन्च किया था। कंपनी इस गाड़ी पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। लेकिन खास बात यह है कि ये एक्सचेंज बोनस केवल फोर्ड की गाड़ियों पर ही मिलेगा। नॉन फोर्ड गाड़ियों पर यह घट कर 7,000 रुपये हो जाएगा। साथ ही कंपनी इस पर 3,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस भी ऑफर कर रही है।
महिंद्रा XUV300
महिंद्रा अपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। खबरें हैं कि महिंद्रा इसका 7-सीटर वर्जन लॉन्च कर सकती है, जिसे XUV400 के नाम से उतारा जा सकता है। XUV300 के पेट्रोल मॉडल्स पर कंपनी 5000 रुपये तक और डीजल मॉडल्स पर 10 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा 25000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 5,000 रुपये तक की फ्री एसेसरीज भी मिल रही हैं।