अगर आप अप्रैल में नई होंडा कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो कार कंपनी अपनी सभी कारों के साथ पांचवी पीढ़ी की नई होंडा सिटी पर भी डिस्काउंट दे रही है। होंडा ने पिछले महीने 7103 यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले साल मार्च के मुकाबले 92 फीसदी ज्यादा है। मार्च 2020 में होंडा ने 3697 कारों की बिक्री की थी। वहीं होंडा ने 2020-21 के दौरान 82,074 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं होंडा अब अपनी गाड़ियों पर बिक्री बढ़ाने के लिए अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही है।
{"_id":"6071a5c78ebc3ed5153519c9","slug":"honda-cars-offers-april-2021-discounts-of-up-to-rs-38-851-on-new-honda-city-honda-amaze-and-honda-wrv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अप्रैल डिस्काउंट: Honda की कारों पर शानदार छूट, WR-V और Amaze पर मिल रहे हैं जबरदस्त फायदे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
अप्रैल डिस्काउंट: Honda की कारों पर शानदार छूट, WR-V और Amaze पर मिल रहे हैं जबरदस्त फायदे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 10 Apr 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Honda Amaze Special Edition
- फोटो : Honda Cars
Trending Videos
Honda amaze
- फोटो : for Reference Only
होंडा अमेज
एक्स-शोरूम कीमत 6.22 लाख से 9.99 लाख रुपये तक
- कुल डिस्काउंट- 38,851 रुपये
- दूसरी पीढ़ी की होंडा अमेज पर कंपनी 20 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है,
- अमेज पर 23,851 रुपये की फ्री एसेसरीज का भी ऑफऱ है।
- कंपनी 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
- सभी ऑफर अमेज के S MT पेट्रोल वैरिएंट पर ही मिलेंगे।
- बाकी के वैरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस के अलावा 17 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट के अलावा 17,105 रुपये की फ्री एसेसरीज का भी ऑफर है।
- खास बात यह है कि ग्राहक कैश डिस्काउंट या फ्री एसेसरीज में से एक चुन सकते हैं, दोनों साथ नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
New honda city 2020
- फोटो : File Photo
पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी
एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख से 14.94 लाख रुपये तक
- कुल डिस्काउंट- 10 हजार रुपये
- कंपनी नई पीढ़ी की होंडा सिटी पर 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। यह ऑफर पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट्स पर मिलेगा। कंपनी ने पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था।
2020 Honda WR-V
- फोटो : Amar Ujala
Honda WR-V
एक्स-शोरूम कीमत 8.62 लाख से 11.05 लाख रुपये तक
- कुल डिस्काउंट- 32,827 रुपये
- कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था।
- कंपनी WR-V पर 15 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है।
- इसके अलावा 17,527 रुपये की फ्री एसेसरीज का भी ऑफर है।
- 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस सभी वैरियंट्स पर दे रही है।
- ये ऑफर्स WR-V के पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट्स पर मिलेंगे।
- ग्राहक कैश डिस्काउंट या फ्री एसेसरीज में से कोई एक चुन सकते हैं, दोनों साथ नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
Honda Jazz BS6 2020
- फोटो : Honda
होंडा जैज
एक्स-शोरूम कीमत 7.55 लाख से 9.79 लाख रुपये तक
- कुल डिस्काउंट- 32,248 रुपये
- होंडा ने अपडेटेड जैज को पिछले साल अगस्त में उतारा था।
- होंडा जैज पर 15 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।
- या फिर ग्राहक 17,248 रुपये की एसेसरीज विकल्प के तौर पर लगवा सकते हैं।
- जैज पर कंपनी 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
- ये ऑफर्स होंडा जैज के सभी वैरिएंट्स पर लागू होंगे।
- ग्राहक कैश डिस्काउंट या फ्री एसेसरीज में से कोई एक चुन सकते हैं, दोनों साथ नहीं मिलेंगे।
नोट: इन सभी उपरोक्त ऑफर्स के अलावा 5000 रुपये के अतिरिक्त लॉयल्टी बोनस और 9000 रुपये के एक्सचेंज बेनेफिट्स का भी फायदा मिल सकता है। होंडा के मौजूदा ग्राहक इसका फायदा उठा सकते हैं। कुछ कॉरपोरेट एंप्लाइज को कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल सकता है। ऑफर्स की ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी होंडा डीलरशिप से संपर्क करें।