सब्सक्राइब करें

Tata Safari और MG Hector पर क्यों भारी पड़ रही है नई Hyundai Alcazar, पढ़ें तीनों SUV का बेस्ट कंपेरिजन

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 09 Apr 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
hyundai alcazar vs tata safari vs mg hector plus: Dimensions, Engine and Price comparison
Hyundai Alcazar vs Tata Safari vs MG Hector Plus - फोटो : Amar Ujala

ह्यूंदै ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Alcazar का ग्लोबल डेब्यू कर दिया है। इस एसयूवी के आने के बाद ह्यूंदै के लाइनअप में तीन पंक्ति वाली एसयूवी की कमी पूरी हो गई है। नई कार 6 और 7-सीटर ऑप्शन के साथ आएगी। Alcazar के बारे में कहा जा रहा है कि इसका व्हीलबेस टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस से ज्यादा है। वहीं Alcazar लाइनअप में क्रेटा और टूसों के बीच होगी। जानते हैं एमजी हेक्टर और टाटा सफारी को कैसे चुनौती देगी Hyundai Alcazar...

Trending Videos
hyundai alcazar vs tata safari vs mg hector plus: Dimensions, Engine and Price comparison
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai

डाइमेंशन

बात करते हैं पहले Hyundai Alcazar के डायमेंशन की, तो अल्काजार की लंबाईई 4330 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम और इसका व्हीलबेस 2760 एमएम का है। वहीं इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5 लीटर की है। अल्काजार का व्हीलबेस क्रेटा से 150 एमएम ज्यादा है। क्रेटा का व्हीलबेस 2610 एमएम का है। वहीं इसमें तीसरी पंक्ति होने के बाद 180 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि क्रेटा में 433 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

वहीं टाटा सफारी की डाइमेंशन की बात करें तो सफारी की लंबाई 4661 एमएम है, चौड़ाई 1894 एमएम और ऊंचाई 1786 एमएम है। सफारी में 2741 एमएम का व्हीलबेस मिलता है। इसका अलावा 7-सीटर सफारी में 73 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और 50 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है।

वहीं अब आते हैं एमजी हेक्टर पर, हेक्टर प्लस की लंबाई 4720 एमएम, चौड़ाई 1835 एमएम और ऊंचाई 1760 एमएम है। एमजी हेक्टर में 2750 एमएम का व्हीलबेस मिलता है। 6-सीटर एमजी हेक्टर में 60 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है। साथ ही हेक्टर प्लस में 155 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

अल्काजार का व्हीलबेस जहां टाटा सफारी से 19 एमएम और हेक्टर से 10 एमएम ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai alcazar vs tata safari vs mg hector plus: Dimensions, Engine and Price comparison
Hyundai Alcazar Design Sketch - फोटो : Hyundai

अब बात करते हैं तीनों गाड़ियों के इंजन...

ह्यूंदै अल्काजार में दो इंजन ऑप्शन 2.0 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल दिया गया है। अल्जाकार में दिया गया पेट्रोल इंजन तीसरी पीढ़ी का इंजन है, जो टूसों में भी ऑफर किया जा रहा है। 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 157 बीएचपी (159 पीएस) की पावर और 192 एनएम का टॉर्क देता है। क्रेटा के मुकाबले अल्काजार में दमदार पेट्रोल इंजन दिया गया है। वहीं इसका डीजल इंजन 113 बीएचपी (115 पीएस) की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। यह डीजदल इंजन क्रेटा में भी दिया गया है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।

hyundai alcazar vs tata safari vs mg hector plus: Dimensions, Engine and Price comparison
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors

टाटा सफारी

टाटा सफारी की बात करें, तो यह केवल डीजल इंजन में आती है। सफारी में टाटा हैरियर का ही डीजल इंजन दिया गया है। सफारी में क्रायोटेक 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 167 एचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं सफारी में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा ह्यूंदै सोर्स्ड 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर मिलता है। वहीं सफारी का माइलेज 17 किमी प्रति लीटर तक है।    

 

विज्ञापन
hyundai alcazar vs tata safari vs mg hector plus: Dimensions, Engine and Price comparison
MG Hector Plus - फोटो : MG Motor

एमजी हेक्टर प्लस

हेक्टर की बात करें, तो इसमें एफसीए सोर्स्ड 2.0 लीटर टर्बो डीजल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। डीजल इंजन 168 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं पेट्रोल इंजन 141 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। हेक्टर का डीजल इंजन 16.5 किमी प्रति लीटर और पेट्रोल इंजन 11.67 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed