सब्सक्राइब करें

अगर अपनी कार को ‘ईंटों पर खड़ी’ होने से बचाना चाहते हैं, तो इन खास बातों का रखें ख्याल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 17 Jul 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Car Tips in Hindi: how to protect your car tyres and alloy wheels from thieves when park outside
Car Tyre Theft - फोटो : For Refernce Only

आजकल कार चोरों ने चोरी का ट्रेंड बदल दिया है। अब वे पूरी कार चोरी करने की बजाय कार के टायर्स या बैटरी चुराते हैं। मानसून आते ही यह ट्रेंड और बढ़ जाता है। वहीं कोरोना काल में इस ट्रेंड में ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसकी वजह है कि महामारी के चलते लोगों की कमाई पर असर पड़ा है और वे नए टायर खरीदने की बजाय पुराने टायर खरीदेंगे। वहीं जगह-जगह बैरिकेडिंग के चलते जांच की वजह से कार चुराने का रिस्क बढ़ गया है। आइए जानते हैं कि क्या सावधानियां अपना कर आप अपनी कार को ‘ईंटों पर खड़ी’ होने से बचा सकते हैं...

Trending Videos
Car Tips in Hindi: how to protect your car tyres and alloy wheels from thieves when park outside
Car Parking - फोटो : For Refernce Only

आबादी वाले एरिया में करें पार्क

अगर आप घर से बाहर हैं, तो आबादी वाले एरिया में अपनी कार पार्क करें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कार को सड़क किनारे पार्क करके चले जाएं। पार्किंग स्पॉट में ही कार पार्क करें। चोर ऐसी भीड़भाड़ वाली जगहों से परहेज करते हैं। पार्किंग स्पॉट में पार्क करने से पैसे जरूर लगेंगे लेकिन कार बिल्कुल सुरक्षित रहेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Tips in Hindi: how to protect your car tyres and alloy wheels from thieves when park outside
Car Security Alarm - फोटो : For Refernce Only

मोशन सेंसर कार अलार्म

मोशन सेंसर अलार्म आपकी कार के पार्ट्स को चोरी होने से बचा सकते हैं। कार में अच्छी क्वॉलविटी का मोशन सेंसर लगवाएं, कोई चोर जैसे ही आपकी कार को उठाने की कोशिश करेगा, अलार्म बज जाएगा। यहां तक कि कोई अगर आपकी कार का लॉक तोड़ कर अंदर घुसने की भी कोशिश करेगा, तो अलार्म बजने लगेगा।
 

Car Tips in Hindi: how to protect your car tyres and alloy wheels from thieves when park outside
Car dash camera - फोटो : For Refernce Only

मोशन सेंसर डेश कैमरा

डेश कैमरा के बारे में लोग अभी ज्यादा जागरूक नहीं हैं। लेकिन कार एसेसरीज में यह जरूरी चीज है। इसका फायदा यह होगा कि जैसे ही कोई आपकी कार के सामने आएगा, कैमरा अपने आप रिकॉर्डिंग शुरू कर देगा। हालांकि यह पार्ट्स चोरी होने से तो नहीं रोक पाएगा, लेकिन चोरों को पहचानने के लिए प्रूफ जरूर मिल जाएंगे।    
 

विज्ञापन
Car Tips in Hindi: how to protect your car tyres and alloy wheels from thieves when park outside
Car parked with turned wheels - फोटो : For Refernce Only

टायर मोड़ कर खड़ी करें

आमतौर पर जब भी आप पार्किंग करते हैं, तो कार के टायर सीधे करके ही पार्क करते हैं। कार के टायर सीधे करके पार्क करने से उन्हें खोलना आसान होता है, लेकिन जब आप टायर मोड़ कर खड़ी करते हैं, तो नट खोलना मुश्किल होता है, ऐसे में मशीन की मदद से नट खोले जा सकते हैं। इस तरीके से टायर चोरी होने की संभावना कम हो सकती है।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed