सब्सक्राइब करें

क्या कार ड्राइव करते वक्त आपके शरीर में रहता है दर्द, तो गलत है आपकी ड्राइविंग पोजीशन, पढ़ें ये टिप्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 18 Nov 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Car Tips in Hindi: Is there pain in your body while driving a car, these tips will help to to fix correct driving position posture
ड्राइविंग के दौरान कार की स्टीयरिंग व्हील सही तरीके से पकड़ें। - फोटो : Amar Ujala (File)

लोग कार खरीदते हैं कंफर्ट के लिए। लेकिन ड्राइव करते समय वे सही सिटिंग पोस्चर भूल जाते हैं। जिनका नुकसान उन्हें दर्द के तौर पर उठाना पड़ता है। ड्राइव करते समय भी आप अगर कंफर्ट पोजीशन में नहीं हैं तो कार खरीदने का कोई फायदा नहीं हैं। अगर आप सही ड्राइविंग पोजीशन पर बैठेंगे तो न केवल आप गाड़ी तो बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे बल्कि लंबी ड्राइव के दौरान आपको थकान भी नहीं होगी। आइए जानते हैं सही ड्राइविंग पोजीशन के बारे में...

Trending Videos
Car Tips in Hindi: Is there pain in your body while driving a car, these tips will help to to fix correct driving position posture
Car Airbags - फोटो : AmarUjala

एयरबैग्स से लग सकती है चोट

आजकल कारें सेफ्टी एयरबैग्स के साथ आ रही हैं, अगर आपकी ड्राइविंग सीट की पोजीशन ठीक नहीं है तो किसी हादसे के दौरान एयरबैग्स खुलने के बावजूद आपको चोट लग सकती है। यहां तक कि आपके घुटने भी चोटिल हो सकते हैं। ड्राइविंग सीट पर हों तो सीट की पोजीशन इस तरह रखें कि आपकी गर्दन पर खिंचाव पर पड़े। अगर मैनुअल सिस्टम है तो सीट की साइड में लगे लीवर या डायल से सीट की सेटिंग कर सकते हैं। सही सिटिंग पोजीशन से दुघर्टना होने का कम खतरा रहता है साथ ही थकान भी नहीं होती है। वहीं लंबे वक्त तक गलत पोस्चर में ड्राइविंग करने से गर्दन, हाथों, पीठ और कंधों में दर्द होने लगता है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Tips in Hindi: Is there pain in your body while driving a car, these tips will help to to fix correct driving position posture
Driver Posture - फोटो : Kaizo Health
  • ड्राइविंग सीट की सेटिंग करने से पहले सीट पर बिल्कुल आराम से बैठें और देखें कि क्या आपके हाथ बिना झुके और बिना किसी दिक्कत के सीधे स्टीयरिंग व्हील के टॉप पर पहुंच सकते हैं। अगर ऐसा होता है इसका मतलब सीट की पोजीशन बिल्कुल ठीक है।
  • कुछ पोजिशंस में स्टीयरिंग व्हील घुमाते वक्त कई बार बाहें मुड़ती भी हैं। सीट पर बैठने से पहले जांच लें कि बाहें मोड़ने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। अगर स्टीयरिंग मोड़ने या घुमाने के दौरान आपके हाथ बिल्कुल सीधें, तो इसका मतलब आपका स्टीयरिंग व्हील पर सही से नियंत्रण नहीं है। आजकल कुछ गाड़ियों में स्टीयरिंग व्हील भी एडजस्ट कर सकते हैं। देख लें कि हाथों को ज्यादा दिक्कत तो नहीं हो रही है।
     
Car Tips in Hindi: Is there pain in your body while driving a car, these tips will help to to fix correct driving position posture
Driver Posture - फोटो : For Refernce Only
  • सीट पर बैठने के दौरान जांच लें कि क्या बिना आगे झुके आपके पैर पूरी तरह से फुट पैडल तक पहुंच पा रहे हैं या नहीं। यह भी देख लें कि एक्सेलरेटर और क्लच पर भी आपके पैर बिना किसी दिक्कत के पहुंच जाएं।
  • यह भी जांच लें कि ड्राइविंग सीट पर बैठने के दौरान आपके घुटने स्टीयरिंग व्हील या स्टीयरिंग कॉलम से तो नहीं छू रहे। पैडल पर पैर रख कर भी देख लें कि घुटने स्टीयरिंग व्हील से तो टच नहीं कर रहे। अगर ऐसा हो रहे है तो सीट की पोजीशन ठीक नहीं है। किसी भी हालात में आपके घुटने टच नहीं होने चाहिए। सीट बेल्ट लगा कर भी जांच लें।
विज्ञापन
Car Tips in Hindi: Is there pain in your body while driving a car, these tips will help to to fix correct driving position posture
Car Seat Height Adjuster - फोटो : For Refernce Only
  • ड्राइवर की लंबाई के मुताबिक ड्राइविंग सीट को एडजस्ट किया जा सकता है। ज्यादा ऊंची होने से ड्राइवर का सिर हेडरूम से टकरा सकता है। सीट को ज्यादा नीचा करने से आगे देखने में दिक्कत होती है। वहीं ज्यादा ऊंचा करने से मिरर में पीछे की व्यू देखने में परेशानी आती है। यह भी चेक कर लें कि आपको मल्टी इनफॉरमेशन डिस्प्ले (एमआईडी) पर लगे सभी डायल्स ठीक से दिखाई दें।
  • अगर आप सीट को बहुत ज्यादा आगे या पीछे करके ड्राइव करते हैं, तो इससे आपको ब्लाइंड स्पॉट देखने में दिक्कत आ सकती है। सीट की पोजीशन ऐसी होनी चाहिए कि आपको ब्लाइंड स्पॉट देखने के लिए गर्दन न घुमानी पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed