सब्सक्राइब करें

अगर चलाते हैं मैनुअल गियर वाली कार, तो इन पांच बातों को अपनी ड्राइविंग की आदतों में करें शुमार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 17 Nov 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Car Tips in Hindi: If you drive a manual transmission car, then these five tips will change your driving habits
Car Gears - फोटो : Amar Ujala

आजकल बहुत सी कारें अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आ रही हैं। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आने वाली कारें जाम जैसे हालात में बेहद कारगर हैं और इन्हें चलाने में थकान भी नहीं होती है। लेकिन अभी सड़कों पर मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों की बहुतायत है। लेकिन अगर आप मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार चला रहे हैं, तो इन पांच बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है...

Trending Videos
Car Tips in Hindi: If you drive a manual transmission car, then these five tips will change your driving habits
स्टीयरिंग व्हील पकड़ने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala

स्टीयरिंग पर रखें हाथ

आमतौर पर ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वे एक हाथ स्टीयरिंग व्हील पर और दूसरा हाथ गियर लिवर या शिफ्टर पर रखते हैं। हालांकि बार-बार गियर बदलने की नौबत कम ही आती है, लेकिन आपका हाथ गियर शिफ्ट करने से ज्यादा आराम की मुद्रा में होता है। लेकिन इससे गियर बॉक्स को नुकसान पहुंचने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं। इसकी वजह है कि गियर पर हल्का सा दबाव गियरबॉक्स को नुकसान पहुंचता सकता है। स्टीयरिंग व्हील पर आपका हाथ घड़ी में सवा नौ या पौने तीन (9-3 या 3-9) वाली स्थिति में होना चाहिए।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Tips in Hindi: If you drive a manual transmission car, then these five tips will change your driving habits
Clutch use in car - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

क्लच से पैर रखें दूर

कुछ लोगों को ड्राइविंग के दौरान क्लच पर ही पैर रखने की आदत होती है। वे ऐसा इसलिए करते हैं ताकि तुरंत गियर बदल सकें। लेकिन अगर आपको ये आदत है तो तुरंत इसे छोड़ दें। ऐसा करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। क्योंकि इस गलत आदत की वजह से आपको जल्द ही क्लच बदलने की नौबत आ सकती है। क्लच पर पैर रखने का ये भी नुकसान है कि जब कभी आपको अनाचक ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ेगी, तो आपका अवचेतन मन ब्रेक लीवर दबाने की बजाय क्लच लीवर दबा देगा, जिससे दुर्घटना हो सकती है।
 

Car Tips in Hindi: If you drive a manual transmission car, then these five tips will change your driving habits
car handbrake - फोटो : File Photo

हैंडब्रेक का करें इस्तेमाल

पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग के अनुभवी इस तकनीक का बखूबी इस्तेमाल करते हैं। वाहन जब ऊपर चढ़ रहा होता है तो आमतौर पर ड्राइवर क्लच पैडल पर हल्के दबाव के साथ पैर रख लेते हैं, वहीं जब चढ़ाई के दौरान गाड़ी को पावर की जरूरत होती है, तो क्लच पर पैर रखने के साथ एक्सलरेटर भी दबाते हैं, लेकिन यह तकनीक बिल्कुल गलत है। इसकी बजाय आप क्लच पैडल पर रखने की बजाय हैंडब्रेक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Car Tips in Hindi: If you drive a manual transmission car, then these five tips will change your driving habits
do not use gear lever like Car Armrest - फोटो : File Photo

गियर में रखे कार

कुछ लोग ढलान से उतरते वक्त गाड़ी को न्यूट्ल में कर देते हैं। ये सोच कर कि नीचे की तरफ जाने पर गियर की जरूरत नहीं पड़ती और तेल की भी बचत होती है। लेकिन ये तकनीक बिल्कुल गलत है। न्यूट्रल में ड्राइव करने पर गाड़ी पर इंजन का कंट्रोल नहीं होता है, साथ ही इससे ब्रेक भी ओवरहीट हो जाते हैं। बेहतर है कि ढलान से उतरते वक्त गाड़ी को गियर में रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे कंट्रोल कर सकें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed