सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों ग्राहकों की ‘यार’ बन रही है नई Mahindra Thar, इन वजहों से हो रही है पॉपुलर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 16 Nov 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Top reasons why the new 2020 Mahindra Thar is becoming popular, will challenge to Maruti Suzuki Jimny
2020 Mahindra Thar - फोटो : Mahindra social media (for Reference Only)

न्यू जनरेशन महिंद्रा थार की बुकिंग 25 हजार को पार कर गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक 1200 गाड़ियों की डिलीवरी शुरू कर दी है लेकिन इसके बावजूद थार का वेटिंग पीरियड 7-8 महीने का है। कंपनी जनवरी 2021 से इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी 3,000 से 3500 यूनिट्स प्रति माह करने जा रही है। थार के ऑटोमैटिक वैरियंटस को लोगों से अच्छा रेस्पॉन्स मिंल रहा है। लगभग 44 फीसदी थार की बुकिंग ड़ीजल और पेट्रोल ऑटोमैटिक की है। खास बात यह है कि थार की बुकिंग कराने वाले 55 फीसदी ग्राहक फर्स्ट टाइम बायर्स हैं। आखिर क्यों इतनी पॉपुलर हो रही है महिंद्रा थार, आइए जानते हैं...


 

Trending Videos
Top reasons why the new 2020 Mahindra Thar is becoming popular, will challenge to Maruti Suzuki Jimny
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

बढ़ा ग्राउंड क्लीयरेंस

नई थार में कंपनी ने काफी सारे बदलाव किए हैं। नई थार का ग्राउंड क्लीयरेंस 226 एमएम है, जो पुरानी के मुकाबले 39 एमएम है। वहीं पानी में चलने में की क्षमता 500 एमएम से बढ़ा कर 650 एमएम कर दी गई है। इसके अलावा ब्रेकओवर एंगल को बेहतर बनाया गया है, जो 24 डिग्री से बढ़ा कर 27 डिग्री हो गया है। वहीं डिपार्चर एंगल को 34.6 डिग्री से बढ़ा कर 36.8 डिग्री कर दिया गया है। अप्रोच एंगल अब 42 डिग्री है। नई थार के सभी वैरियंट्स में 4X4 सिस्टम मिलता है।         
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top reasons why the new 2020 Mahindra Thar is becoming popular, will challenge to Maruti Suzuki Jimny
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए बेस्ट

पहले थार को वीकेंड कार समझा जाता था। लोग थार को केवल एडवेंचर व्हीकल के नजरिये से ही पसंद करते थे। लेकिन नई पीढ़ी की थार ने इस इमेज को खत्म किया है। महिंद्रा ने नई पीढ़ी की थार को इस तरह से बनाया है ताकि वह आम सड़कों के साथ ऑफ रोडिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सके। साथ ही पुरानी पीढ़ी की थार के मुकाबले नई थार में राइडिंग क्वॉलिटी को भी शानदार बनाया है। ऑफ रोड ड्राइविंग में ज्यादा झटके नहीं लटके। नई थार का स्टीयरिंग बहुत हल्का है, इससे पार्किंग या यू-टर्न में भी कोई दिक्कत नहीं होती। पहले के मुकाबले विजिबिलिटी काफी क्लीयर है। यही वजह है कि ऩई थार लोगों की फेवरेट बन रही है।    

Top reasons why the new 2020 Mahindra Thar is becoming popular, will challenge to Maruti Suzuki Jimny
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)

दमदार इंजन

नई थार में महिंद्रा ने बिल्कुल नया इंजन दिया है। वहीं पहली बार नई थार को डीजल के साथ पेट्रोल इंजन में लॉन्च किया गया है। इसमें 2.2. लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो 130 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 2.0 लीटर का mStalion पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 150 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। जबकि पुरानी थार में 2.5 लीटर का डीजल इंजन आता था, जो 105 बीएचपी की पावर और 247 एनएम का टॉर्क देता था।
 

विज्ञापन
Top reasons why the new 2020 Mahindra Thar is becoming popular, will challenge to Maruti Suzuki Jimny
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)

फीचर हैं शानदार            

नई थार को रोजमर्रा के लिए भी बेधड़क इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। वहीं इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, 8-तरफ से एडजस्ट होने वाली ड्राइव सीट, LED टेललैंप्स, एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स सिस्टम, मल्टी इनफॉरमेशन डिस्प्ले, क्रूंज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ वॉय कमांड्स जैसे फीचर मिलते हैं।  

वहीं सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल–होल्ड, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रोल-केज, ईएसपी, रोल ओवर मिटिगेशन के साथ डुअल एयरबैग्स मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed