सब्सक्राइब करें

Citroen C3: फ्रेंच कंपनी सिट्रोएन ने C3 हैचबैक का नया मॉडल किया लॉन्च, जानें फीचर्स और हर वैरिएंट की कीमत

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
citroen c3 new variant launched know price features specs citroen c3 new model 2023
Citroen C3 - फोटो : Citroen India
फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Citroen ने अपनी हैचबैक कार C3 को 2022 के आखिर में लॉन्च किया था। शुरुआत में, मॉडल लाइनअप को दो ट्रिम्स - लाइव और फील में उपलब्ध कराया गया था - जिसकी कीमत 5.71 लाख रुपये से 8.06 लाख रुपये के बीच रखी गई थी। अब, कंपनी ने 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ एक नया टॉप-एंड C3 Shine (सी3 शाइन) वैरिएंट शामिल किया है।
Trending Videos
citroen c3 new variant launched know price features specs citroen c3 new model 2023
Citroen C3 - फोटो : Citroen India
इंजन पावर
यह इंजन 81bhp का पीक पावर और 115Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। C3 हैचबैक 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट के साथ भी आता है जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 109bhp का पावर देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
citroen c3 new variant launched know price features specs citroen c3 new model 2023
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
Citroen C3 Shine की कीमत
Citroen C3 Shine की एक्स-शोरूम कीमत 7.60 रुपये तय की गई है। यह वाइब पैक, डुअल-टोन और डुअल-टोन वाइब पैक ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 7.72 लाख रुपये, 7.75 लाख रुपये और 7.87 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
citroen c3 new variant launched know price features specs citroen c3 new model 2023
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
फीचर्स
नया टॉप-एंड शाइन वैरिएंट 15-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, फ्रंट फॉग लैंप्स, एक रियर वाइपर, रियर स्किड प्लेट्स, एक डिफॉगर, डे/नाइट आईआरवीएम और एक रियर पार्किंग कैमरा  सहित 13 नए फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा, कंपनी ने इसके टर्बो वैरिएंट में चार सेफ्टी फीचर पेश किए हैं, जैसे इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट और इंजन स्टार्ट/स्टॉप। इस हैचबैक में 35 कनेक्टेड फीचर भी मिलते हैं।
विज्ञापन
citroen c3 new variant launched know price features specs citroen c3 new model 2023
Citroen C3 SUV - फोटो : Citroen
हर वैरिएंट की कीमत
मौजूदा समय में एंट्री-लेवल Citroen C3 Live वैरिएंट की कीमत 6.16 लाख रुपये और फील वैरिएंट की कीमत 7.08 लाख रुपये है। फील ट्रिम वाइब पैक, डुअल-टोन और डुअल-टोन वाइब पैक विकल्पों के साथ भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 7.23 लाख रुपये, 7.23 लाख रुपये और 7.38 लाख रुपये है। टर्बो फील डुअल-टोन और डुअल-टोन वाइब पैक क्रमशः 8.28 लाख रुपये और 8.43 लाख रुपये में उपलब्ध है। Citroen C3 उत्पाद रेंज अब BS6 फेज-II मानदंडों के अनुरूप है। Citroen C3 की वैरिएंट्स के आधार पर दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत।
 

1.2P Live

₹ 6,16,000

1.2P Feel

₹ 7,08,000

1.2P Feel VIBE PACK

₹ 7,23,000

1.2P Feel DUAL TONE

₹ 7,23,000

1.2P Feel DUAL TONE VIBE PACK

₹ 7,38,000

1.2P Shine

₹ 7,60,000

1.2P Shine VIBE PACK

₹ 7,72,000

1.2P Shine DUAL TONE

₹ 7,75,000

1.2P Shine DUAL TONE VIBE PACK

₹ 7,87,000

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed