सब्सक्राइब करें

CNG Cars: इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ के बीच क्यों बढ़ रही है सीएनजी कारों की मांग? जानें इस बढ़ोतरी की वजह

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 04:35 PM IST
सार

भारत में जहां एक ओर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) को बढ़ावा देने की कोशिशें हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर CNG (सीएनजी) कारों की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
CNG cars demand in India amid electric vehicles push Know Details
CNG Cars - फोटो : Adobe Stock
भारत में जहां एक ओर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) को बढ़ावा देने की कोशिशें हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर CNG (सीएनजी) कारों की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। सीएनजी यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस, एक साफ-सुथरा ईंधन विकल्प बनकर उभर रहा है जो पर्यावरण के लिए कम नुकसानदायक है। इसके साथ ही यह इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरह 'रेंज की चिंता' भी नहीं देता। यही वजह है कि अब मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और ह्यूंदै जैसी कंपनियों के साथ-साथ रेनो, निसान और टोयोटा जैसे ब्रांड्स भी सीएनजी गाड़ियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें - Flying Buses: दिल्ली और बंगलूरू में चलेगी उड़ने वाली बसें? नितिन गडकरी ने बताए सरकार के भविष्य के ट्रांसपोर्ट प्लान
Trending Videos
CNG cars demand in India amid electric vehicles push Know Details
CNG Cars - फोटो : Adobe Stock
2024 में सीएनजी कारों की बिक्री में 35% की शानदार बढ़त
साल 2024 में सीएनजी से चलने वाली पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में 35 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़त दर्ज की गई है। इसका सीधा मतलब है कि ग्राहक अब साफ-सुथरे, किफायती और भरोसेमंद ईंधन विकल्प की ओर तेजी से झुक रहे हैं। इस सेगमेंट में सबसे आगे रही मारुति सुज़ुकी, जिसने 15 अलग-अलग सीएनजी मॉडल्स के साथ 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचीं और कुल मार्केट शेयर का 71.6 प्रतिशत अपने नाम किया।

टाटा मोटर्स ने 1.15 लाख सीएनडी गाड़ियां बेचकर 16.13 प्रतिशत बाजार पर कब्जा जमाया। वहीं, ह्यूंदै ने 71,811 और टोयोटा ने 15,815 सीएनजी गाड़ियां बेचीं। मार्केट शेयर के हिसाब से देखें तो टाटा की हिस्सेदारी सबसे तेजी से बढ़ी - 77 प्रतिशत की छलांग, जबकि मारुति 30 प्रतिशत, ह्यूंदै 16 प्रतिशत और टोयोटा ने 118 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।

यह भी पढ़ें - Petrol-Diesel Taxi Ban: दिल्ली-एनसीआर में नए पेट्रोल-डीजल टैक्सियों पर लगेगा बैन, जानिए कब से लागू होगा नियम
विज्ञापन
विज्ञापन
CNG cars demand in India amid electric vehicles push Know Details
Tata Tiago CNG - फोटो : Tata Motors
FY25 में मारुति और टाटा की जबरदस्त परफॉर्मेंस
टाटा मोटर्स ने बताया कि उनके ड्यूल-फ्यूल (पेट्रोल-सीएनजी) मॉडलों जैसे टियागो, टिगोर, पंच और अल्ट्रोज की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में अब तक 1.39 लाख सीएनजी कारें बेची हैं, जो FY24 की तुलना में करीब 35 प्रतिशत ज्यादा है।

यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnets: रेयर अर्थ मैग्नेट्स के आयात को लेकर इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने सरकार से मांगी मदद
CNG cars demand in India amid electric vehicles push Know Details
Maruti Suzuki Swift CNG - फोटो : Maruti Suzuki
वहीं, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुज़ुकी ने FY25 में 6.2 लाख सीएनजी गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 28 प्रतिशत की वृद्धि है। दिलचस्प बात यह है कि हर तीन में से एक मारुति गाड़ी अब सीएनजी पर चल रही है। ये आंकड़े मारुति के उस सालाना लक्ष्य से भी ज्यादा हैं, जो कंपनी ने वित्त वर्ष की शुरुआत में तय किया था। पिछले वित्तीय वर्ष की शुरुआत में वाहन निर्माता ने छह लाख से ज्यादा सीएनजी कारें बेचने का लक्ष्य रखा था।

यह भी पढ़ें - 2025 TVS Apache RTR 200 4V: नई 2025 अपाचे आरटीआर 200 4V भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
CNG cars demand in India amid electric vehicles push Know Details
CNG Gas - फोटो : Freepik
सीएनजी की मांग बढ़ने की असली वजह क्या है?
भारत का पैसेंजर व्हीकल बाजार इस समय बड़े बदलावों के दौर से गुजर रहा है। पहले सीएनजी गाड़ियों को सिर्फ टैक्सी या कमर्शियल सेगमेंट में पसंद किया जाता था। लेकिन अब आम उपभोक्ता भी इन्हें तेजी से अपना रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें, जिनसे बचने के लिए लोग सस्ते विकल्प का रुख कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki GSX-8R: नई 2025 सुजुकी GSX-8R भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed