फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कनेक्टिंग टेक्नोलॉजी: ग्राहकों की पहली पसंद क्यों बन रही हैं कनेक्टेड फीचर वाली कारें, कंपनियां दे रही हैं ये धांसू फीचर

Tue, 22 Jun 2021 03:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 22 Jun 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
connected car technology features becoming the first choice of indian customers, these Brands have best connected car features
DS 7 CROSSBACK connected car technology - फोटो : for reference only

पिछले कुछ समय से ग्राहकों में कनेक्टिंग कारों का क्रेज बढ़ा है। एमजी मोटर पहली कार कंपनी थी जिसने सबसे पहले इंटरनेट कनेक्टेड एसयूवी हेक्टर लॉन्च की थी। जिसके बाद से ऑटोमोबाइल सेक्टर में पैसेंजर व्हीकल्स के डायनेमिक्स ही बदल गए। अब तमाम कार कंपनियां अपनी कारों को कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ रही हैं। यहां तक कि बाइक कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में Yamaha FZ-X लॉन्च हुई है, जिसमें कंपनी ने कई कनेक्टिंग फीचर दिए हैं। इन कनेक्टिंग फीचर्स का फायदा यह है कि ये वाकई यूजफुल होते हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आते हैं। इनमे कई फीचर तो ऐसे होते हैं जिन्हें आप वॉयस कमाडंस से भी एक्सेस कर सकते हैं, यहां तक कि अपने स्मार्टफोन से भी उन्हें ऑपरेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कारों में आने वाले बेस्ट कनेक्टेड फीचर्स के बारे में...

connected car technology features becoming the first choice of indian customers, these Brands have best connected car features
Hyundai Bluelink Verna - फोटो : Hyundai

ह्यूंदै

ह्यूंदै अपनी कारों में Blue Link के नाम से कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी देती है। ह्यूंदै इस फीचर को  आी20, वेन्यू, क्रेटा, वरना, एलांट्रा और टूसों जैसी कारों में दे रही है। वहीं कोना इलेक्ट्रिक, ससैंट्रो, ग्रैंड i10 Nios और ऑरा में यह फीचर नहीं मिलता है। ब्लू लिंक में स्टोलन व्हीकल ट्रैकिंग और इमोबिलाइजेशन, रिमोट डोर लॉक-अनलॉक, रिमोट व्हीकल स्टेटस चेक, कार हेल्थ स्टेटस, मैंटेनेंस अलर्ट, रिअल टाइम ट्रैफिक इनफॉरमेशन, रोडसाइड असिस्टेंस, ज्यो फेंसिंग, टाइम-फेंसिंग अलर्ट जैसे जरूरी फीचर मिलते हैं। वहीं क्रेटा में 50 से ज्यादा फीचर आते हैं, जिसमें वॉयस कंट्रोल कमांड्स, रिमोट सीट वेंटिलेशन कंट्रो, रिमोटर एयर प्यूरीफायर कंट्रोल, इन-व्हीकल एयर क्वॉलिटी स्टेस समेत कई दूसरे फीचर भी मिलते हैं।     

 

connected car technology features becoming the first choice of indian customers, these Brands have best connected car features
MG ismart EV 2.0 - फोटो : MG Motor

एमजी मोटर

एमजी पहली कंपनी थी जिसने एंबेडेड ई-सिम के जरिए इंटरनेट कनेक्टिविटी का फीचर दिया था। कार के अंदर बैठे-बैठे 5-जी रेडी कनेक्टिविटी मिल जाती है। MG i-Smart भी ब्लूलिंक की तरह काम करती है। एमजी ये टेक्नोलॉजी हेक्टर, ZS EV और ग्लोस्टर में देती है। इस टेक्नोलॉजी से कार में वॉयस असिस्टेंस, रिमोट हेल्थ स्टेटस, व्हीकल ट्रैकर, ज्यो फेंसिंग, ओटीए अपडेट्स जैसे कई फीचर मिलते हैं। इसके अलावा i-Smart टेक्नोलॉजी में रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप, रिमोट कंट्रोल सनरूफ, प्रोलोडेड एप्लीकेशंस जैसे गाना, रियल टाइम वेदर जैसे फीचर भी मिलते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
connected car technology features becoming the first choice of indian customers, these Brands have best connected car features
Kia Seltos UVO - फोटो : kia

किआ मोटर्स

ह्यूंदै की सब्सिडियरी कंपनी किआ अपनी गाड़ियों में UVO कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी देती है। UVO फीचर सोनेट, सेल्टोस और कार्निवल में यह फीचर मिलता है। UVO में डेस्टिनेशन सेटिंग, लाइव ट्रैफिक इनफॉरमेशन, डेस्टिनेशन शेयरिंग, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप, रिमोट व्हीकल स्टेटस, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग स्टेटसस, ओटीए मैप अपडेट्स और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा UVO में एआई बेस्ड वॉयस असिस्टेंस का फीचर भी मिलता है जिससे ड्राइवर वॉयस के जरिए ड्राइवर विंडो कंट्रोल, ब्लोअर विंड डायरेक्शन, सनरूफ कंट्रोल, नेविगेशन कंट्रोल, क्रिकेट स्कोर, क्लाइमेट कंट्रोल, वेदर इनफॉरमेशन आदि को जान सकता है।

 

विज्ञापन
connected car technology features becoming the first choice of indian customers, these Brands have best connected car features
Ford EcoSport SE - फोटो : Ford

फोर्ड             

अमेरिकन ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड भी अपनी कारों में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का फीचर दे रही है। कंपनी यह फीचर फीगो, एस्पायर, फ्रीस्टाइल, इकोस्पोर्ट और इंडेवर में ऑफर कर रही है। कंपनी की इस टेक्नोलॉजी का नाम Fordpass है। फोर्डपास में व्हीकल लोकेटर, रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्चम, ओटीए अपडेट्स, व्हीकल हेल्थ अलर्ट, ऑयल लाइफ, रिमोट लॉक-अनलॉक जैसे कई फीचर शामिल हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed