फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corrit Hover: 110 किमी तक रेंज वाले दो फैट टायर इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत, डीएल की भी जरूरत नहीं

Wed, 24 Aug 2022 12:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 12:15 PM IST
सार

गुरुग्राम स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप Corrit Electric (कॉरिट इलेक्ट्रिक) ने भारत में दो नई लो-स्पीड Fat Tire Electric Bikes (फैट टायर इलेक्ट्रिक बाइक) Hover 2.0 (होवर 2.0) और Hover 2.0+ (होवर 2.0+) लॉन्च की हैं।

विज्ञापन
Corrit Electric launches two low-speed fat tire Electric Scooters Corrit Hover 2.0 Hover 2.0+ e-bikes in India
Corrit Hover 2.0, Hover 2.0+ Electric Scooters - फोटो : Corrit Electric
गुरुग्राम स्थित इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप Corrit Electric (कॉरिट इलेक्ट्रिक) ने भारत में दो नई लो-स्पीड Fat Tire Electric Bikes (फैट टायर इलेक्ट्रिक बाइक) Hover 2.0 (होवर 2.0) और Hover 2.0+ (होवर 2.0+) लॉन्च की हैं। जहां नए Hover 2.0 की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है, वहीं Hover 2.0+ की कीमत 89,999 रुपये तय की गई है। ये ई-बाइक चार कलर ऑप्शंस रेड, येलो, ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध होगी।
Corrit Electric launches two low-speed fat tire Electric Scooters Corrit Hover 2.0 Hover 2.0+ e-bikes in India
Corrit Hover Electric Scooter - फोटो : Corrit Electric
बैटरी और स्पीड
होवर 2.0 में 1.5kWh का बैटरी मिलता है, जबकि होवर 2.0+ में 1.8kWh की बड़ी यूनिट मिलती है। दोनों इलेक्ट्रिक बाइक्स की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है और कंपनी का दावा है कि ये 0 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 3 सेकेंड में पकड़ लेती हैं। 

ड्राइविंग रेंज
रेंज की बात करें तो नई होवर 2.0 एक बार फुल चार्जिंग पर 80 किमी की दूरी तय कर सकती है। जबकि हॉवर 2.0+ में फुल चार्ज पर 110 किमी की रेंज देने का दावा किया गया है। कॉरिट का कहना है कि ये ई-बाइक कस्टम बाइक कवर और मोबाइल होल्डर के साथ कम्पैटेबल हैं, जो होवर 2.0+ के साथ कंप्लीमेंट्री मिलेंगे। लेकिन होवर 2.0 में एक्सेसरी के दौर पर बेचे जाएंगे। 
Corrit Electric launches two low-speed fat tire Electric Scooters Corrit Hover 2.0 Hover 2.0+ e-bikes in India
Corrit Hover Electric Scooter - फोटो : Corrit Electric
ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं
कंपनी के मुताबिक स्कूटर को खासतौर पर 12 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के लिए और गोवा या जयपुर जैसे शहरों में पर्यटकों के आकर्षण के लिए डिजाइन किया गया है। 250 किलोग्राम भार वहन करने की क्षमता वाले इस टू-सीटर इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक, ट्यूबलेस टायर और डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। चूकिं Hover इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिकतम स्पीड महज 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसलिए इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corrit Electric launches two low-speed fat tire Electric Scooters Corrit Hover 2.0 Hover 2.0+ e-bikes in India
Corrit Hover Electric Scooter - फोटो : Corrit Electric
मेड इन इंडिया
ये ई-बाइक भारत में ग्रेटर नोएडा में कॉरिट इलेक्ट्रिक के कारखाने में बनाए गए हैं। कॉरिट इलेक्ट्रिक ने ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल में अपना पहला ऑफलाइन स्टोर भी खोला है जहां ई-बाइक ऑनलाइन चैनलों के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
Corrit Electric launches two low-speed fat tire Electric Scooters Corrit Hover 2.0 Hover 2.0+ e-bikes in India
Corrit Hover Electric Scooter - फोटो : Corrit Electric
कंपनी की योजना
लॉन्च के मौके पर कॉरिट इलेक्ट्रिक के संस्थापक और निदेशक मयूर मिश्रा ने कहा, "हम OG Hover (ओजी होवर) के दो नए वर्जन बाजार में लाने के लिए उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि हमारे उत्पाद, होवर 2.0 और होवर 2.0+, उपभोक्ताओं के आनेजाने के तरीके को बदल देंगे। व्यापार के मोर्चे पर, गौर सिटी मॉल, ग्रेटर नोएडा में ऑफलाइन स्टोर हमारे लिए सिर्फ शुरुआत है। हम मार्च 2023 तक 50 ऑफलाइन डीलरशिप के साथ देश भर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed