{"_id":"67bedeab54d1ebc58802a125","slug":"creditors-of-austrian-motorbike-maker-ktm-ag-approves-restructuring-plan-after-bajaj-auto-investment-move-2025-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KTM: केटीएम को कर्ज से राहत देने के लिए नया प्लान, बजाज ऑटो की बड़ी भूमिका","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
KTM: केटीएम को कर्ज से राहत देने के लिए नया प्लान, बजाज ऑटो की बड़ी भूमिका
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2025 02:58 PM IST
सार
ऑस्ट्रिया की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी KTM AG (केटीएम एजी) के कर्जदाताओं ने एक पुनर्गठन योजना (रीस्ट्रक्चरिंग प्लान) को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
2024 KTM 1390 Super Duke R
- फोटो : KTM
ऑस्ट्रिया की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी KTM AG (केटीएम एजी) के कर्जदाताओं ने एक पुनर्गठन योजना (रीस्ट्रक्चरिंग प्लान) को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत कंपनी के 70 प्रतिशत कर्ज को माफ कर दिया जाएगा। इस फैसले के बाद, केटीएम को नए निवेश की मदद से उत्पादन फिर से शुरू करने का मौका मिलेगा।
Trending Videos
KTM 250 Adventure 2025
- फोटो : KTM India
मई 2025 तक जुटाने होंगे 548 मिलियन यूरो
इस योजना के तहत, KTM को 23 मई 2025 तक अपने कर्जदाताओं को भुगतान करने के लिए 548 मिलियन यूरो (करीब 575 मिलियन डॉलर) जुटाने होंगे। कंपनी की पेरेंट कंपनी Pierer Mobility (पियरर मोबिलिटी) ने बयान जारी कर कहा कि विस्तारित शेयरहोल्डर्स ग्रुप द्वारा अतिरिक्त फंडिंग दी जाएगी ताकि उत्पादन दोबारा शुरू किया जा सके।
पियरर मोबिलिटी के शेयर में 11% की उछाल
इस खबर के बाद पियरर मोबिलिटी के शेयरों में ज्यूरिख स्टॉक मार्केट में 11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

2025 KTM 390 Adventure Motorcycle
- फोटो : KTM
अमेरिकी हेज फंड ने किया था विरोध
इस पुनर्गठन योजना को लागू करने में कुछ रुकावटें भी आईं। अमेरिकी हेज फंड Whitebox Advisors (व्हाइटबॉक्स एडवाइजर्स), जो कि केटीएम के कर्जदारों में से एक है, ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। व्हाइटबॉक्स एडवाइजर्स चाहता था कि अन्य निवेशकों को भी इस योजना में हिस्सा लेने का मौका मिले, लेकिन कंपनी के Schuldschein Loans (एक तरह का क्रेडिट इंस्ट्रूमेंट) से जुड़े कई निवेशकों और बचत बैंकों ने इसके प्रस्ताव को नकार दिया।

Bajaj Pulsar 220F
- फोटो : Bajaj
नवंबर में घोषित की गई थी दिवालियापन प्रक्रिया
केटीएम ने नवंबर 2024 में ऑस्ट्रिया में दिवालियापन की प्रक्रिया शुरू की थी। कोरोना महामारी के दौरान बिक्री में उछाल के बाद बिक्री में भारी गिरावट आई, जिससे कंपनी के पास बड़ी मात्रा में अनसोल्ड इन्वेंटरी जमा हो गई।
केटीएम को भारतीय ऑटोमोबाइल दिग्गज Bajaj Auto (बजाज ऑटो) और ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन स्टीफेन पियरर का समर्थन हासिल है। स्टीफेन पियरर अपने टर्नअराउंड स्ट्रेटेजी के लिए जाने जाते हैं, जिससे कंपनियों को दिवालियापन से उबारा जाता है।

2025 Bajaj Pulsar RS 200
- फोटो : Bajaj Auto
दिवालिया प्रक्रिया के लिए बड़े सलाहकारों की मदद
केटीएम के कर्ज की समस्या को सुलझाने के लिए बैंकों के एक ग्रुप ने वित्तीय सलाहकार हौलिहान लोकी को नियुक्त किया था। शुरू में केटीएम ने कर्जदाताओं को दो साल में भुगतान करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन अपने नए और बेहतर प्रस्ताव में, प्रत्येक 1 यूरो कर्ज पर 30 सेंट का भुगतान एकमुश्त करने की योजना बनाई गई है। यह कोटा ऑस्ट्रिया में स्व-प्रशासित दिवालियेपन के लिए कानूनी न्यूनतम है।