फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cyrus Mistry Death: कार के इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल को मर्सिडीज विश्लेषण के लिए जर्मनी भेज रही है

Wed, 07 Sep 2022 09:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 07 Sep 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
Cyrus Mistry News Mercedez-Benz India sending Electronic Control Module ECM of car to Germany for analysis
सायरस मिस्त्री - फोटो : For Reference Only
लग्जरी कार निर्माता Mercedez-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) उस कार का इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) जर्मनी भेज रही है, जिसमें टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।


अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि कंपनी की रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में आने की उम्मीद है और इससे मैकेनिकल खराबी और चालक की गलती जैसे मुद्दों पर रोशनी डालने में मदद मिलेगी।
Cyrus Mistry News Mercedez-Benz India sending Electronic Control Module ECM of car to Germany for analysis
सायरस मिस्त्री की क्षतिग्रस्त कार - फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारी ने कहा कि इस बात की संभावना है कि हमें शुक्रवार तक रिपोर्ट मिल सकती है।

मिस्त्री की कार रविवार को मुंबई से 100 किमी. पालघर जिले में सूर्या नदी पुल पर एक डिवाइडर से टकरा गई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या कार 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, अधिकारी ने कहा कि सिर्फ ईसीएम विश्लेषण ही कार की सटीक रफ्तार पर रोशनी डाल पाएगा।  
Cyrus Mistry News Mercedez-Benz India sending Electronic Control Module ECM of car to Germany for analysis
सायरस मिस्त्री इसी कार में सवार थे। - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर हाई-एंड कारों में इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल मॉड्यूल होता है जो बाद में ब्रेक फेल होने या कम ब्रेक फ्लुइड जैसे टेक्निकल मुद्दों की पहचान करने में मदद कर सकता है।

एक इंजन कंट्रोल यूनिट, जिसे इंजन कंट्रोल मॉड्यूल भी कहा जाता है, एक इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट है जो ऑप्टिमल इंजन परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने के लिए ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) पर एक्चुएटर्स की एक सीरीज को कंट्रोल करती है। यह इंजन बे के भीतर की सेंसर से वैल्यू को पढ़कर, बहुआयामी परफॉर्मेंस मैप का इस्तेमाल करके डेटा का विश्लेषण करके करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyrus Mistry News Mercedez-Benz India sending Electronic Control Module ECM of car to Germany for analysis
Cyrus Mistry Car Accident - फोटो : PTI
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने सड़क सुरक्षा ऑडिट के लिए केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान को भी लिखा है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह कार दुर्घटना की जांच कर रहे अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है। 
विज्ञापन
Cyrus Mistry News Mercedez-Benz India sending Electronic Control Module ECM of car to Germany for analysis
साइरस मिस्त्री - फोटो : PTI
इस कार दुर्घटना में मिस्त्री (54) और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी। जबकि मर्सिडीज जीएलसी 220डी 4मैटिक कार में सवार दो अन्य लोग बच गए। गाड़ी में सवार स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) को चोटें आईं और उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक मृतकों ने सीट बेल्ट नहीं बांधी हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed