{"_id":"6314a2d275e2ad25ad24db9e","slug":"cyrus-mistry-was-travelling-in-a-mercedes-glc220d-4matic-suv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cyrus Mistry: महंगी एसयूवी के सेफ्टी फीचर्स भी नहीं बचा पाए जिंदगी, सायरस मिस्त्री की कार की उड़ीं धज्जियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Cyrus Mistry: महंगी एसयूवी के सेफ्टी फीचर्स भी नहीं बचा पाए जिंदगी, सायरस मिस्त्री की कार की उड़ीं धज्जियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 04 Sep 2022 08:40 PM IST
सार
सायरस मिस्त्री जिस मर्सीडीज की जिस एसयूवी में सवार थे वो काफी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। कंपनी की कारों को दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 3
सायरस मिस्त्री की कार हुई क्षतिग्रस्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिजनेस टायकून सायरस मिस्त्री की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ। घटना के समय उनकी तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई और हादसे में उनकी मौत हो गई। सबसे ज्यादा निराशाजनक बात ये है कि सायरस मिस्त्री जिस मर्सिडीज की जिस एसयूवी में सवार थे वो काफी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। कंपनी की कारों को दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक माना जाता है। सुरक्षा के कई फीचर्स से लैस मर्सिडीज की एसयूवी में सवार होने के बाद भी अगर जिंदगी मौत के आगे हार जाए तो फिर क्या उपाय रह जाते हैं।
2 of 3
मर्सिडीज में आते हैं ऐसे सेफ्टी फीचर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
मर्सिडीज की जीएलसी सीरीज की थी एसयूवी
मर्सिडीज की एसयूवी दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में शामिल हैं। जिस एसयूवी में मिस्त्री सवार थे वो मर्सिडीज की जीएलसी 220डी 4 मैटिक एसयूवी थी। कंपनी की इस एसयूवी में प्री-सेफ सिस्टम आता है। इसके साथ इसमें एक्टिव पार्किंग असिस्ट विद पार्कट्रॉनिक, 360 डिग्री कैमरा व्यू, नी बैग, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हाई बीम असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स आते हैं। इनके अलावा इसमें ओवर स्पीडिंग वॉर्निंग सिस्टम भी आता है जिसमें 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर एसयूवी में बीप बजती है और 120 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड होते ही लगातार बीप बजती है जिससे एसयूवी सवार को पता चलता है कि उनकी स्पीड काफी ज्यादा हो चुकी है और अब स्पीड कम करने की जरूरत है। एसयूवी में ड्राइवर और पैसेंजर के लिए सात एयरबैग भी मिलते हैं। एसयूवी को यूरो एनसीएपी से 5 स्टार रेटिंग भी मिली हुई है।
3 of 3
मर्सिडीज जीएलसी 220 डी
- फोटो : सोशल मीडिया
एसयूवी को इंजन से मिलती है इतनी ताकत
मर्सिडीज की ओर से इस एसयूवी के डीजल वर्जन में 1950 सीसी का 4 इनलाइन सिलेंडर वाला इंजन दिया जाता है जिससे एसयूवी 192 बीएचपी और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क निकालती है। इस इंजन से एसयूवी को इतनी ताकत मिलती है कि एसयूवी महज 7.9 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। एसयूवी की टॉप स्पीड 215 किलोमीटर प्रति घंटे की है। एसयूवी को 9 गियर वाले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिये गए हैं। कार की कीमत 68 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।