सब्सक्राइब करें

जेम्स बॉन्ड 007 ‘No Time To Die’ के ट्रेलर में दिख रहीं ये कारें आपको बना देंगी दीवाना

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 09 Dec 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
daniel craig James Bond 007 car collection in movie No Time To Die trailer
James bond 007 No time to die car - फोटो : Social Media

जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म 'No Time To Die' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म अगले साल रिलीज होगी, लेकिन फिल्म का क्रेज अभी से शुरू हो गया है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में जेम्स बॉन्ड यानी की डेनियल अपने पुराने अंदाज में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर बॉन्ड घरों के ऊपर बाइक दौड़ा रहे हैं। वहीं, कार की हेडलैंप से भारी-भरकम हथियार निकल रहे हैं। आइए जानते हैं कि जेम्स बॉन्ड की इस आने वाली फिल्म में कौन सी कारें और बाइक्स दिखाई देंगी...


 

Trending Videos
daniel craig James Bond 007 car collection in movie No Time To Die trailer
Aston Martin DB5 - फोटो : Social Media

Aston Martin DB5

एस्टन मार्टिन के बिना जेम्स बॉन्ड फिल्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। वहीं Aston Martin DB5 एक बार फिर से दिखाई देने वाली है। ट्रेलर में भी यह कार सबसे पहले दिखाई दे रही है। ट्रेलर में कार की हेडलाइट से गोलियां निकलती दिखाई दे रही हैं। Aston Martin DB5 को बॉन्ड कार ही कहा जाता है। हाल ही में जेम्स बॉंन्ड की थंडरबॉल फिल्म में दिखाई गई Aston Martin DB5 6.4 मीलियन डॉलर में नीलाम हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
daniel craig James Bond 007 car collection in movie No Time To Die trailer
Aston Martin V8 Vantage - फोटो : Social Media

Aston Martin V8 Vantage

'No Time To Die' के ट्रेलर में Aston Martin V8 Vantage भी दिखाई गई है। 1977 V8 Vantage कई बार जेम्स बॉम्ड मूवीज में दिखाई जा चुकी हैं। ट्रेलर में डेनियल क्रेग इस कार को चलाते दिख रहे हैं। Aston Martin V8 Vantage को पहली बार 1978 में द लीविंग डे लाइट्स में शोकेस किया गया था, जिसमें टिमोथी डॉल्टन 007 एजेंट बने थे। नई फिल्म में Aston Martin V8 Vantage में वही पुरानी वाली नंबर प्लेट दिखाई गई है।
 

daniel craig James Bond 007 car collection in movie No Time To Die trailer
Aston Martin DBS Superleggera - फोटो : Social Media

Aston Martin DBS Superleggera

ट्रेलर में एस्टन मार्टिन की नई कार DBS Superleggera भी दिखाई दे रही है। ट्रेलर में यह कार खड़ी हुई दिख रही है, जिसे नई लेडी जेम्स बॉन्ड नोमी चला रही है। कार में 5.2 लीटर ट्विन चार्ज्ड V12 इंजन की साउंड स्पष्ट सुनाई दे रही है, जो 715 एचपी की पावर और 900 एनएम का टॉर्क देता है। इसकी टॉप स्पीड 340 किमी प्रति घंटा और 0 से 100 किमी की स्पीड मात्र 3.4 सेकंड में पकड़ लेती है।
 

विज्ञापन

Land Rover vs Land Cruiser

daniel craig James Bond 007 car collection in movie No Time To Die trailer
Land Rover vs Land Cruiser - फोटो : Social Media

Land Rover और Land Cruiser

ट्रेलर में लैंड रोवर और लैंड क्रूजर पीछा करते हुई दिखाई दे रही हैं। ट्रेलर में स्कॉटलैंड में किसी जगह पर Land Rover Range Rover Sport SVR और 90 के दशक की Land Cruiser Prado पीछा कर रही हैं, वहीं टोयोटा इसमें सकुशल बच निकलती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed