{"_id":"654b6b570899fa0c5804c129","slug":"delhi-pollution-news-delhi-traffic-police-issues-over-4700-challans-for-driving-without-puc-certificates-2023-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Pollution: बिना पीयूसी प्रमाणपत्र के ड्राइविंग पर पुलिस सख्त, 4700 से ज्यादा वाहनों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Delhi Pollution: बिना पीयूसी प्रमाणपत्र के ड्राइविंग पर पुलिस सख्त, 4700 से ज्यादा वाहनों पर लगाया जुर्माना
Wed, 08 Nov 2023 04:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 08 Nov 2023 04:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi Traffic Police
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी में उच्च प्रदूषण स्तर के बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पिछले चार दिनों में प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाने वाले वाहन मालिकों को 4,700 से ज्यादा चालान जारी किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली में प्रदूषण
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय राजधानी में पुराने डीजल या पेट्रोल वाहनों और गैर-जरूरी सामग्री ले जाने वाले ट्रकों को चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20,000 रुपये का चालान लगता है।
पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बिना पीयूसी प्रमाणपत्र के गाड़ी चलाने वाले वाहन मालिकों को कुल 4,785 चालान जारी किए गए, 4,482 चालान और अनुचित पार्किंग के लिए 4,207 नोटिस जारी किए गए और 1,496 वाहनों को हटा दिया गया।
पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बिना पीयूसी प्रमाणपत्र के गाड़ी चलाने वाले वाहन मालिकों को कुल 4,785 चालान जारी किए गए, 4,482 चालान और अनुचित पार्किंग के लिए 4,207 नोटिस जारी किए गए और 1,496 वाहनों को हटा दिया गया।
Delhi Traffic
- फोटो : शुभम बंसल
पिछले चार दिनों में बीएस3 पेट्रोल वाहनों के 814 और बीएस4 डीजल वाहनों के 3,656 चालान काटे गए। यातायात की दिशा से उलट वाहन चलाने पर कुल 495 चालान जारी किए गए। जबकि 3,038 चालान नो-एंट्री उल्लंघन के लिए जारी किए गए थे। 12 चालान बिना ढके निर्माण और विध्वंस कचरे को ले जाने वाले वाहनों के लिए जारी किए गए थे।
आंकड़ों में कहा गया है कि वैध पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाने वाले वाहन मालिकों पर सोमवार को 1,163 चालान जारी किए गए। जबकि तीन पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर भी जुर्माना लगाया गया।
आंकड़ों में कहा गया है कि वैध पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाने वाले वाहन मालिकों पर सोमवार को 1,163 चालान जारी किए गए। जबकि तीन पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों पर भी जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Traffic
- फोटो : शुभम बंसल
पुलिस ने कहा कि बाधा उत्पन्न करने वाली या अनुचित पार्किंग के लिए कुल 973 चालान जारी किए गए, 767 नोटिस जारी किए गए और 314 वाहनों को यातायात क्रेन द्वारा खींच लिया गया। यातायात के प्रवाह और नो-एंट्री उल्लंघन के खिलाफ ड्राइविंग के लिए 102 और 813 चालान जारी किए गए। यातायात पुलिस ने 1,045 वाहनों की जांच की और 427 को वापस कर दिया। सिर्फ वैध अनुमति वाले जरूरी चीजों को ले जाने वाले वाहनों को अनुमति दी गई। पुलिस ने कहा कि 202 बीएस3 पेट्रोल वाहनों और 1,027 बीएस4 डीजल वाहनों पर भी जुर्माना लगाया गया।