सब्सक्राइब करें

Auto Sales: त्योहारी सीजन में एसयूवी की मजबूत मांग से अगस्त में घरेलू यात्री वाहनों की हुई रिकॉर्ड बिक्री

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
domestic passenger vehicle sales rise auto sales figures august 2023 auto sales august 2023
Auto Sales - फोटो : For Reference Only
त्योहारी मांग और एसयूवी की लगातार मजबूत बिक्री के कारण मारुति सुजुकी की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक डिलीवरी के कारण अगस्त में घरेलू यात्री वाहन की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। ह्यूंदै मोटर इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी पिछले महीने डीलरों को मजबूत डिलीवरी की सूचना दी। हालांकि, टाटा मोटर्स की घरेलू यात्री वाहन बिक्री में अगस्त में गिरावट देखी गई।
Trending Videos
domestic passenger vehicle sales rise auto sales figures august 2023 auto sales august 2023
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "अगस्त का महीना उद्योग के लिए बहुत अच्छा महीना था। अगस्त में यात्री वाहन की बिक्री 3,60,897 यूनिट्स रही। यह उद्योग में किसी भी वर्ष में किसी भी महीने में सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है।" उन्होंने कहा कि उद्योग के लिए पिछला उच्चतम आंकड़ा सितंबर 2022 में 3,55,400 यूनिट्स का था।

श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले महीने उद्योग की थोक बिक्री 9.7 प्रतिशत बढ़कर 3,60,897 यूनिट्स हो गई, जबकि अगस्त 2022 में यह 3,26,980 यूनिट्स थी। उन्होंने कहा कि अप्रैल-अगस्त की अवधि में उद्योग की बिक्री 17 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

श्रीवास्तव ने कहा कि एसयूवी सेगमेंट ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और अगस्त में कुल यात्री वाहन उद्योग में इसकी हिस्सेदारी 48.6 प्रतिशत रही। वित्त वर्ष 2023 में घरेलू यात्री वाहन उद्योग में एसयूवी का योगदान 43 प्रतिशत था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
domestic passenger vehicle sales rise auto sales figures august 2023 auto sales august 2023
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
श्रीवास्तव ने कहा, केरल में ओणम के साथ शुरू हुए त्योहारी सीजन के कारण खुदरा बिक्री में 25 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़ोतरी हुई है।

एसयूवी सेगमेंट में मजबूत बिक्री के दम पर एमएसआई ने अगस्त में 1,89,082 यूनिट्स की अब तक की सबसे अधिक मासिक थोक बिक्री दर्ज की। ग्रैंड विटारा, ब्रेजा और जिम्नी जैसे मॉडलों के दम पर देश की सबसे बड़ी कार निर्माता अप्रैल-अगस्त अवधि में घरेलू एसयूवी सेगमेंट में अग्रणी खिलाड़ी बन गई।

पिछले महीने डीलरों को ऑटो प्रमुख की कुल डिलीवरी अगस्त 2022 में 1,65,173 यूनिट्स की तुलना में 14 प्रतिशत ज्यादा थी। कंपनी ने पहले अक्तूबर 2020 में 1,82,448 यूनिट्स की रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की थी।

कुल घरेलू यात्री वाहन की बिक्री 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,56,114 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,34,166 यूनिट्स थी। ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, अर्टिगा और एक्सएल6 सहित यूटिलिटी व्हीकल्स की पिछले महीने 58,746 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल अगस्त में 26,932 यूनिट्स की तुलना में दो गुना ज्यादा है। 
domestic passenger vehicle sales rise auto sales figures august 2023 auto sales august 2023
Mahindra Scorpio - फोटो : Mahindra
श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी इस वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त की अवधि में महिंद्रा एंड महिंद्रा को पछाड़कर एसयूवी सेगमेंट में अग्रणी खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने कहा, "अगस्त में हम संचयी आधार पर यानी अप्रैल-अगस्त के दौरान एसयूवी सेगमेंट में नंबर एक बन गए हैं।"

श्रीवास्तव ने कहा कि अगस्त में कंपनी की एसयूवी बिक्री 41,658 यूनिट्स रही, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री इस सेगमेंट में 37,233 यूनिट्स रही। उन्होंने कहा कि कंपनी की थोक बाजार हिस्सेदारी अगस्त 2022 में 40.8 प्रतिशत की तुलना में अगस्त में 43.5 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
domestic passenger vehicle sales rise auto sales figures august 2023 auto sales august 2023
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै मोटर इंडिया ने कहा कि उसकी घरेलू थोक बिक्री पिछले महीने 9 प्रतिशत बढ़कर 53,830 यूनिट्स हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 49,510 यूनिट्स थी।

ह्यूंदै मोटर इंडिया के सीओओ तरुण गर्ग ने कहा कि केरल के बाजार में ओणम की मजबूत बिक्री के साथ देश में त्योहारी सीजन की सकारात्मक शुरुआत हुई है और यह आने वाले महीनों में देश के अन्य हिस्सों में त्योहारी उत्साह का संकेत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed