सब्सक्राइब करें

Ducati Panigale V4 R: डुकाटी ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे पावरफुल मोटरसाइकिल, जानें कीमत और डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ducati Panigale V4 R 2023 Ducati launches its most powerful motorcycle Panigale V4 R in India Know Price Specs
Ducati Panigale V4 R 2023 - फोटो : Ducati
Volkswagen (फॉक्सवैगन) के स्वामित्व वाली Ducati (डुकाटी) ने भारत में अपनी सबसे पावरफुल मोटरसाइकिल V4 R को 69.99 लाख रुपये, एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। मोटरसाइकिल बोलोग्ना में डुकाटी की फैक्ट्री में बनाई गई है और भारत में सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) के रूप में बेची जाएगी। इतालवी मोटरसाइकिल निर्माता ने भारत के लिए 5 यूनिट्स आवंटित की हैं और सभी बिक चुकी हैं। इसकी डिलीवरी जल्द ही शुरू होगी।
Trending Videos
Ducati Panigale V4 R 2023 Ducati launches its most powerful motorcycle Panigale V4 R in India Know Price Specs
Ducati Panigale V4 R 2023 - फोटो : Ducati
लुक और डिजाइन
नई Ducati Panigale V4 R (डुकाटी पैनिगेल वी4 आर) में कार्बन विंग्स और मोटोजीपी-प्रेरित लाइवरी है, जो सफेद प्लेटों को "1" नंबर के साथ इंटीग्रेट करती है, जो मोटोजीपी और वर्ल्डएसबीके चैंपियनशिप में डुकाटी की चैंपियन स्थिति को दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ducati Panigale V4 R 2023 Ducati launches its most powerful motorcycle Panigale V4 R in India Know Price Specs
Ducati Panigale V4 R 2023 - फोटो : Ducati
इंजन पावर
नई पैनिगेल V4 R को पावर देने वाला 998cc का डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल R V4 इंजन है, जो 16,500rpm तक घूमने में सक्षम है। इंजन 215 bhp का पावर जेनरेट करता है। हालांकि, अक्रापोविक एग्जॉस्ट के साथ, इंजन 234 bhp तक का पावर जेनरेट कर सकता है। डुकाटी का कहना है कि उसने शेल के साथ मिलकर एक स्पेशल इंजन ऑयल विकसित किया है, जो पावर आउटपुट को 237 bhp तक बढ़ा देता है।
Ducati Panigale V4 R 2023 Ducati launches its most powerful motorcycle Panigale V4 R in India Know Price Specs
Ducati Panigale V4 R 2023 - फोटो : Ducati
4 राइडिंग मोड
जहां तक राइडिंग मोड का सवाल है, डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल आर इंजन के लिए डेडिकेटेड कैलिब्रेशन के साथ नए पावर मोड लॉजिक को अपनाया गया है। चार इंजन स्ट्रैटेजी हैं - फुल, हाई, मीडियम और लो। फुल और लो नए डिजाइन किए गए हैं, जबकि हाई और मीडियम कॉन्फिगरेशन को संशोधित किया गया है।
विज्ञापन
Ducati Panigale V4 R 2023 Ducati launches its most powerful motorcycle Panigale V4 R in India Know Price Specs
Ducati Panigale V4 R 2023 - फोटो : Ducati
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, नई Panigale V4 R में टीटीएक्स36 रियर शॉक, एडजस्टेबल रियर स्विंगआर्म और ब्रेम्बो ब्रेक के साथ फ्रंट में ओहलिन्स एनपीएक्स25/30 प्रेशराइज्ड फोर्क्स मिलते हैं। इसमें डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल और राइड बाय वायर सिस्टम, इंजन ब्रेक कंट्रोल ईवीओ 2 स्ट्रैटेजी, डीक्यूएस के लिए एक नई स्ट्रैटेजी और कूलिंग फैन कंट्रोल अपडेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स का पूरा सूट भी मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed