{"_id":"6495b0edff5c8ec97306e3ea","slug":"entry-level-triumph-bajaj-motorcycle-global-debut-on-june-27-in-uk-know-details-2023-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Triumph-Bajaj Motorcycle: ट्रायम्फ-बजाज की पहली मोटरसाइकिल 27 जून को करेगी ग्लोबल डेब्यू, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Triumph-Bajaj Motorcycle: ट्रायम्फ-बजाज की पहली मोटरसाइकिल 27 जून को करेगी ग्लोबल डेब्यू, जानें डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 23 Jun 2023 08:19 PM IST
Triumph Motorcycles (ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स) ने अपने सोशल मीडिया पर "मोटरसाइकिलिंग में एक ऐतिहासिक क्षण" का वादा करते हुए एक नया वीडियो जारी किया है। यह बजाज ऑटो के सहयोग से विकसित आगामी एंट्री-लेवल ट्रायम्फ बाइक का पहला टीजर है, जो 27 जून को अपनी ग्लोबल डेब्यू के लिए तैयार है। कंपनी 5 जुलाई को भारत में नई मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी।
Trending Videos
2 of 4
Triumph Motorcycles
- फोटो : For Reference Only
आगामी ट्रायम्फ-बजाज बाइक का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है और इसके रोडस्टर और स्क्रैम्बलर जैसे कई बॉडी स्टाइल में आने की संभावना है। आगामी ट्रायम्फ रोडस्टर को कई मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इस मोटरसाइकिल के 350-400 सीसी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद है। बजाज ट्रायम्फ के साथ उसी तरह की साझेदारी में सहयोग कर रहा है जैसे उसने केटीएम के साथ किया था और विनिर्माण प्रक्रियाओं की देखभाल करेगा। इस बाइक को यूके के हिंकले में डिजाइन और विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Triumph Motorcycles
- फोटो : For Reference Only
भारत में निर्मित ट्रायम्फ रोडस्टर और स्क्रैम्बलर वैश्विक उत्पाद होंगे और बजाज के प्लांट में उत्पादित किए जाएंगे और दुनिया भर में निर्यात किए जाएंगे। नई एंट्री-लेवल पेशकश ब्रांड को भारत सहित उभरते बाजारों में एक नया एंट्री-पॉइन्ट प्रदान करती है। यह मॉडल KTM (केटीएम), Husqvarna (हुस्कवर्ना), Benelli (बेनेली), QJ Group (क्यूजे ग्रुप) और इसी तरह की बड़ी डिस्प्लेसमेंट सिंगल-सिलेंडर मोटरसाइकिलों को चुनौती देने में सक्षम होगा।
4 of 4
Triumph Motorcycles
- फोटो : For Reference Only
भारत में भी, मिड-कैपेसिटी मोटरसाइकिल सेगमेंट में खलबली मचने वाली है और ट्रायम्फ रोडस्टर और स्क्रैम्बलर उस कहानी का एक हिस्सा हैं। इसकी कीमत लगभग 2.5-3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है। आगामी मोटरसाइकिल भारतीय बाजार में Royal Enfield Scram 411 (रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411), Yezdi Scrambler (येज्दी स्क्रैम्बलर), Zontes GK 350 (जोंटेस जीके 350) जैसी मोटरसाइकिलों के साथ-साथ आगामी Harley-Davidson X440 (हार्ले-डेविडसन X440), Royal Enfield Hunter 450 (रॉयल एनफील्ड हंटर 450), और भी बहुत सी बाइक के साथ मुकाबला करेगी। आगामी ट्रायम्फ बाइक के बारे में ज्यादा जानकारी अगले हफ्ते इसकी लॉन्चिंग के साथ उपलब्ध होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।