फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ducati Streetfighter V2: डुकाटी की दमदार स्ट्रीटफाइटर वी2 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Sat, 27 Aug 2022 05:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Ducati Streetfighter V2 Launched in India Check Price Features Specifications News in Hindi
Ducati Streetfighter V2 - फोटो : Ducati
Ducati India (डुकाटी इंडिया) ने अपनी नई Streetfighter V2 (स्ट्रीटफाइटर वी2) को भारतीय बाजार में में लॉन्च कर दिया है। Ducati Streetfighter V2 बाइक की भारत में कीमत 17.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसे सिर्फ एक ही वैरिएंट और एक कलर डुकाटी रेड में पेश किया जाएगा। स्ट्रीटफाइटर वी2 बाइक Streetfighter V4 और V4S के समान लाइन-अप में पोजिशन किया गया है। इसे Panigale V2 का स्ट्रिप्ड-डाउन वर्जन माना जा सकता है। 
Ducati Streetfighter V2 Launched in India Check Price Features Specifications News in Hindi
Ducati Streetfighter V2 - फोटो : Ducati
लुक और डिजाइन
स्ट्रीटफाइटर वी2 का डिजाइन स्ट्रीटफाइटर वी4 जैसा ही है। इसमें एक एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप है जो V के आकार का है, एक मस्कुलर-दिखने वाला ईंधन टैंक, सिल्वर कलर का रेडिएटर श्राउड, अंडरबेली एग्जॉस्ट सिस्टम, सिंगल-साइड स्विंगआर्म, इंजन काउल और सैडल में एक स्टेप-अप है डिजाइन मिलता है। Streetfighter V2 बाइक में 5-स्पोक व्हील्स और नए पिरेली डियाब्लो रोसो IV टायर्स मिलते हैं। फ्रंट में 120/70 ZR17 और रियर में 180/60 ZR17, जो राइडर के इनपुट के लिए सुपर-फास्ट रिस्पॉन्स प्रदान करते हैं। 
Ducati Streetfighter V2 Launched in India Check Price Features Specifications News in Hindi
Ducati Streetfighter V2 - फोटो : Ducati
इंजन और पावर
Streetfighter V2 बाइक में 955 cc, ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है जिसे 90-डिग्री कॉन्फिगरेशन में अरेंज किया गया है और डुकाटी इसे सुपरक्वाड्रो कहता है। इसमें लिक्विड-कूलिंग और डुकाटी का डेस्मोड्रोमिक वॉल्व सिस्टम है। यह इंजन 10,750 rpm पर 150.9 bhp की अधिकतम पावर और 9,000 rpm पर 101.4 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह एक बाइ-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। थ्रॉटल बॉडी को राइड बाय वायर सिस्टम का इस्तेमाल करके स्वतंत्र रूप से कंट्रोल किया जाता है। स्ट्रीटफाइटर वी2 में वही एग्जॉस्ट सिस्टम मिलता है जो Panigale V2 (पैनिगेल वी2) में दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ducati Streetfighter V2 Launched in India Check Price Features Specifications News in Hindi
Ducati Streetfighter V2 - फोटो : Ducati
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
सस्पेंशन की बात करें तो, मोनोकोक एल्युमीनियम चेसिस को फ्रंट में 43 मिमी फुल एडजस्टेबल शोवा फोर्क्स और रियर में सैक्स से एक मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है जो फुल एडजस्टेबल है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में एक डुअल 320 mm डिस्क है जिसे Brembo Monobloc M4s द्वारा पकड़ा जाता है जिसमें प्रत्येक में चार पिस्टन होते हैं। पीछे की तरफ टू-पिस्टन कैलिपर के साथ 245 mm डिस्क है। 
विज्ञापन
Ducati Streetfighter V2 Launched in India Check Price Features Specifications News in Hindi
Ducati Streetfighter V2 - फोटो : Ducati
वारंटी और मुकाबला
वाहन निर्माता इस बाइक पर 12,000 किमी या 12 महीने तक सर्विस देना तय किया गया है। जबकि वाल्व क्लीयरेंस की जांच हर 24,000 किमी के बाद होनी चाहिए। Ducati Streetfighter V2 का भारतीय बाजार में मुकाबला Triumph Street Triple, BMW F 900 R और Kawasaki Z900 जैसी बाइक्स के साथ होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed