{"_id":"68b32ad2b46d83e819011fa5","slug":"e20-petrol-cuts-mileage-slightly-but-brings-big-gains-for-farmers-and-india-s-economy-says-auto-oil-industry-2025-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"E20:ऑटो-तेल उद्योग ने कहा- ई20 पेट्रोल से माइलेज में मामूली गिरावट, लेकिन किसानों और देश को लाभ इससे कहीं अधिक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
E20:ऑटो-तेल उद्योग ने कहा- ई20 पेट्रोल से माइलेज में मामूली गिरावट, लेकिन किसानों और देश को लाभ इससे कहीं अधिक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:16 PM IST
सार
इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E20) से गाड़ियों की माइलेज 2-4% घट सकती है, लेकिन इससे किसानों की आमदनी, विदेशी मुद्रा की बचत और प्रदूषण में कमी जैसे बड़े फायदे मिल रहे हैं।
विज्ञापन
E20 Petrol
- फोटो : AI
वाहनों में 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E20) (ई20) इस्तेमाल करने से माइलेज यानी ईंधन की क्षमता में लगभग 2 से 4 प्रतिशत की कमी आ सकती है। लेकिन ऑटो और तेल उद्योग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस छोटे से नुकसान के बावजूद, देश को जो फायदा होता है, वह कहीं ज्यादा बड़ा है।
Trending Videos
Petrol Pump
- फोटो : AI
"मात्र 2-4% माइलेज कम"
सियाम के कार्यकारी निदेशक पीके बनर्जी ने बताया कि कुछ लोगों का दावा है कि E20 पेट्रोल से 20-50 प्रतिशत तक माइलेज गिर रहा है, लेकिन यह पूरी तरह गलत सूचना है। टेस्टिंग से यह साफ हुआ है कि माइलेज में सिर्फ 2 से 4 प्रतिशत की ही गिरावट आती है। उन्होंने बताया कि इथेनॉल में पेट्रोल की तुलना में 30-35 प्रतिशत कम ऊर्जा होती है, लेकिन वास्तविक माइलेज ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक और एसी इस्तेमाल जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है।
यह भी पढ़ें - Xiaomi YU7: शाओमी की YU7 एसयूवी ने 2.4 लाख बुकिंग से मचाई धूम, टेस्ला मॉडल Y को चुनौती
यह भी पढ़ें - Double-Decker Buses: 35 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटेंगी डबल-डेकर बसें, इलेक्ट्रिक अवतार में होगा ट्रायल रन

इंजन पर कोई बुरा असर नहीं
जब पूछा गया कि E20 पेट्रोल से पुराने इंजन वाले वाहनों पर असर होगा या नहीं। इस सवाल के जवाब में बनर्जी ने बताया कि लाखों वाहन पहले से E20 पर चल रहे हैं और अब तक किसी भी गाड़ी के खराब होने की रिपोर्ट नहीं आई है। ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने भी 2016 और 2021 के अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि E20 पेट्रोल से वाहनों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता।
यह भी पढ़ें - Traffic Fine: बंगलूरू में एक तकनीकी पेशेवर ने पेश की चालान भरने की अनोखी मिसाल, 130 ट्रैफिक उल्लंघनों का जुर्माना भरा
यह भी पढ़ें - 2026 Tesla Model Y Performance: टेस्ला मॉडल वाई परफॉर्मेंस दमदार रेंज के साथ लॉन्च, मिलती है सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस

किसानों और देश की अर्थव्यवस्था को फायदा
इथेनॉल मिश्रण का सबसे बड़ा फायदा किसानों को हो रहा है। FIPI (फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्री) के सलाहकार पीएस रवि ने बताया कि सिर्फ 2025 में ही किसानों को इथेनॉल की खरीद के लिए 40,000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसके अलावा 2014-15 से अब तक 245 LMT (लाख मीट्रिक टन) कच्चे तेल की बचत हुई है और देश को लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये का विदेशी मुद्रा लाभ मिला है। 2025 में ही 43,000 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। साथ ही, 763 LMT कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आई है।
यह भी पढ़ें - EV Charging: भारत का नया ईवी चार्जिंग एप, नहीं लेगा निजी डेटा, निजता को मिलेगी प्राथमिकता
यह भी पढ़ें - RTO: ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से मोबाइल नंबर लिंक करें, जानें अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया

- फोटो : Adobe Stock
विदेश तेल पर निर्भरता में कमी
इथेनॉल मिश्रण से भारत की कच्चे तेल पर निर्भरता कम हुई है। इसका मतलब यह है कि अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव का भारत पर कम असर पड़ेगा। साथ ही, यह भारत को सतत ईंधन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति देता है।
यह भी पढ़ें - Transport Data: सरकार ने जारी किए वाहन, सारथी और फास्टैग डेटा एक्सेस के नए नियम, बनेगा सुरक्षित ट्रांसपोर्ट डाटा सिस्टम