फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Fire: इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटी में इन पांच कारणों से लगती है आग, आप भी जानें

Tue, 13 Sep 2022 02:29 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 13 Sep 2022 02:29 PM IST
सार

आने वाले त्योहारी सीजन से पहले एक बार फिर सिकंदराबाद में आग लगने की घटना सामने आई है। इसके बाद फिर  ईवी की सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी है। इस खबर में हम आपको जानकारी दे रहे हैं कि आखिर क्यों इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटी में लगती है आग। 
 

विज्ञापन
Electric bike and scooty catch fire due to these five reasons, you also know
इलेक्ट्रिक वाहन में आग - फोटो : सोशल मीडिया
इलेक्ट्रिक स्कूटी या बाइक में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। हाल में ही तेलंगाना के सिकंदराबाद में ऐसी ही घटना सामने आई। जिसमें चार्जिंग के दौरान ईवी में आग लग गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे कई कारण होते हैं जिनसे किसी ईवी में आग लगने का खतरा होता है। ऐसे ही पांच कारण हम आपको बताने जा रहे हैं जिनसे ईवी में आग लग सकती है।

शॉर्ट सर्किट

Electric bike and scooty catch fire due to these five reasons, you also know
इलेक्ट्रिक वाहन में आग - फोटो : सोशल मीडिया
चार्जिंग स्टेशन में जिन बाइक और स्कूटी में आग लगती है उनमें सबसे बड़ा कारण शॉर्ट सर्किट होता है। अगर बैटरी के जॉइंट टाइट नहीं हो तो शॉर्ट सर्किट की संभावना बढ़ जाती है। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में सात किलोवॉट तक के चार्जर का उपयोग किया जाता है जो कई बार इतना ज्यादा ताकतवर हो जाता है कि इनके उपयोग से बैटरी में शॉर्ट सर्किट के खतरे की संभावना हो जाती है।

तापमान से बैटरी गर्म होना

Electric bike and scooty catch fire due to these five reasons, you also know
ईवी चार्जिंग - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़ती है। ऐसे में इन जगहों पर तापमान भी काफी ज्यादा दर्ज किया जाता है। इससे दो पहिया वाहनों में भी समस्या हो जाती है। ज्यादातर इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में बैटरी को सीट के नीचे लगाया जाता है और गर्मी में धूप के नीचे वाहन खड़ा करने से उसका तापमान बढ़ जाता है। जिसके कारण भी आग लगने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना तापमान है खतरनाक

Electric bike and scooty catch fire due to these five reasons, you also know
दो पहिया ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
ई स्कूटर में ईंधन के लिए इस्तेमाल होने वाली लिथियम और सामान्य स्कूटर में उपयोग होने वाली गैसोलिन बेहद ज्वलनशील होते हैं। गैसोलिन 210 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान होने पर आग पकड़ लेता है तो लिथियम 135 डिग्री सेल्सियस तापमान पर ही आग पकड़ सकती है।
 
विज्ञापन

हीट सिंक कम होना 

Electric bike and scooty catch fire due to these five reasons, you also know
ईवी बैटरी - फोटो : सोशल मीडिया
बैटरी से गर्मी ज्यादा निकलती है। इसके लिए बैटरी में कवर को ज्यादा मजबूत होना चाहिए और उसमें हीट सिंक का इस्तेमाल करना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा करने पर बैटरी का वजन भी बढ़ जाएगा और फिर बैटरी को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने में परेशानी होगी। इसलिए जानबूझकर इनका वजन कम रखने के लिए ऐसा किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed