{"_id":"68484d714e766ef2e20a66f3","slug":"electric-vehicle-sales-may-2025-fada-auto-sales-data-2025-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: मई 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल, पैसेंजर से लेकर व्यावसायिक तक दिखा बढ़ता ट्रेंड","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: मई 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल, पैसेंजर से लेकर व्यावसायिक तक दिखा बढ़ता ट्रेंड
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 10 Jun 2025 08:51 PM IST
सार
भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। मई 2025 में इसकी खुदरा बिक्री में जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन
Tata Harrier EV
- फोटो : Nitish Kumar/Amar Ujala
भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। मई 2025 में इसकी खुदरा बिक्री में जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी देखने को मिली है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) (फाडा) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने इलेक्ट्रिक कारों ने कुल पैसेंजर वाहन बाजार में 4.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की। जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 2.6 प्रतिशत था। यानी साफ है कि लोग अब पारंपरिक ईंधन की बजाय इलेक्ट्रिक विकल्पों को तेजी से अपना रहे हैं।
Trending Videos
Bajaj Chetak 3503
- फोटो : Chetak
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री ने पार किया 1 लाख यूनिट का आंकड़ा
मई 2025 में भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट ने भी जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की। फाडा की रिपोर्ट बताती है कि इस महीने 1,00,345 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अप्रैल 2025 की तुलना में 9.32 प्रतिशत ज्यादा है। अप्रैल में 91,791 यूनिट्स बिकी थीं। वहीं, मई 2024 में यह आंकड़ा 77,330 यूनिट्स था। यानी सालाना आधार पर 29.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बाजार हिस्सेदारी अब बढ़कर 6.1 प्रतिशत हो गई है, जबकि अप्रैल 2025 में यह 5.4 प्रतिशत और मई 2024 में 5.0 प्रतिशत थी।
यह भी पढ़ें - WWDC 2025: iOS 26 के साथ एपल कारप्ले में आए तीन बड़े बदलाव, जानें डिटेल्स
यह भी पढ़ें - Tyres: मेक्सिको में अपनी टायर फैक्ट्री बंद करेगी मिशेलिन, कंपनी ने बताई यह वजह

Kinetic Green Electric Three-Wheeler
- फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में 20.62% की सालाना बढ़त
इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में भी मई 2025 में मजबूती देखने को मिली। ईको-फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट की ओर बढ़ते झुकाव के चलते यह सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। फाडा के आंकड़ों के अनुसार, मई में इसकी बाजार हिस्सेदारी 63.2 प्रतिशत रही, जो अप्रैल 2025 में 62.7 प्रतिशत थी। जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 55.7 प्रतिशत था। यानी इस बार सालाना आधार पर 20.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
यह भी पढ़ें - CNG Cars: इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ के बीच क्यों बढ़ रही है सीएनजी कारों की मांग? जानें क्यों बन रही खरीदारों की पसंद

Tata Ace Pro EV
- फोटो : Tata Motors
इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 84.3% की जबरदस्त छलांग
कमर्शियल वाहनों के इलेक्ट्रिक वर्जन में भी अच्छी-खासी डिमांड देखने को मिली है। मई 2025 में इस सेगमेंट की बिक्री 1,019 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो अप्रैल 2025 के मुकाबले 13.22 प्रतिशत ज्यादा है (अप्रैल में 900 यूनिट्स बिकी थीं)। लेकिन असली उछाल सालाना आधार पर देखने को मिला, क्योंकि मई 2024 में सिर्फ 553 यूनिट्स बिकी थीं। यानी इस बार 84.36 प्रतिशत की साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज हुई है। इस सेगमेंट की बाजार हिस्सेदारी भी बढ़कर 1.35 प्रतिशत हो गई। जबकि अप्रैल में यह 1.06 प्रतिशत और मई 2024 में 0.70 प्रतिशत थी।
यह भी पढ़ें - Flying Buses: दिल्ली और बंगलूरू में चलेगी उड़ने वाली बसें? नितिन गडकरी ने बताए सरकार के भविष्य के ट्रांसपोर्ट प्लान

Oben Rorr EZ Electric Motorcycle
- फोटो : Oben Electric
ये आंकड़े बताते हैं कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। चाहे पैसेंजर कार हो, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर या फिर कमर्शियल वाहन। हर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक विकल्पों की हिस्सेदारी मजबूत होती जा रही है। यह न सिर्फ पर्यावरण के लिहाज से बेहतर है, बल्कि देश की ऊर्जा नीति को भी मजबूती देता है।
यह भी पढ़ें - Petrol-Diesel Taxi Ban: दिल्ली-एनसीआर में नए पेट्रोल-डीजल टैक्सियों पर लगेगा बैन, जानिए कब से लागू होगा नियम
यह भी पढ़ें - 2025 TVS Apache RTR 200 4V: नई 2025 अपाचे आरटीआर 200 4V भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki GSX-8R: नई 2025 सुजुकी GSX-8R भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया