सब्सक्राइब करें

Elon Musk: एलन मस्क ने कहा कि वह कम से कम अगले पांच वर्षों तक संभालेंगे टेस्ला की कमान, बने रहेंगे सीईओ

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 May 2025 09:43 PM IST
सार

एलन मस्क ने साफ कर दिया है कि वो अगले पांच साल तक टेस्ला के सीईओ बने रहेंगे। उन्होंने ये बात दोहा में हुए कतर इकनॉमिक फोरम में एक इंटरव्यू के दौरान कही।

विज्ञापन
Elon Musk says he will be Tesla CEO for at least another five years Know Details
टेस्ला सीईओ एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला
एलन मस्क ने साफ कर दिया है कि वो अगले पांच साल तक टेस्ला के सीईओ बने रहेंगे। उन्होंने ये बात दोहा में हुए कतर इकनॉमिक फोरम में एक इंटरव्यू के दौरान कही। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो टेस्ला की कमान अगले पांच सालों तक संभालते रहेंगे, तो उन्होंने साफ 'हां' में जवाब दिया। जब पत्रकार ने फिर पूछा कि क्या इस बारे में उन्हें कोई शक है, तो मस्क ने मजाकिया लहजे में कहा – "हां, अगर मैं मर गया तो बात अलग है।"


यह भी पढ़ें - Traffic Challan: भारत में हर दूसरे वाहन पर एक चालान! साल 2024 में ₹12,000 करोड़ के जुर्माने, 75% अब भी बकाया
Trending Videos
Elon Musk says he will be Tesla CEO for at least another five years Know Details
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स@whiteaglesoarng
दूसरे कामों में व्यस्त रहने से बढ़ी थी निवेशकों की चिंता
एलन मस्क, जो स्पेस एक्स और अन्य कंपनियों के भी मालिक हैं, हाल ही में अमेरिका सरकार की डिपार्टमेंट ऑफ गर्वनमेंट एफिशिएंसी (DOGE) पहल में काफी समय दे रहे थे। इससे टेस्ला के निवेशकों में यह डर बैठ गया था कि शायद अब मस्क कंपनी को उतना वक्त नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, टेस्ला की बिक्री इस साल की पहली तिमाही में 13 प्रतिशत गिर गई, जो कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट है।

यह भी पढ़ें - Mahindra Bolero Bold Edition: महिंद्रा ने लॉन्च की नई बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Elon Musk says he will be Tesla CEO for at least another five years Know Details
एलन मस्क - फोटो : एक्स/पीयर्स मोर्गन
मस्क के वेतन को लेकर भी उठा विवाद
इंटरव्यू के दौरान मस्क ने अपने विशाल वेतन पैकेज पर भी बात की। उन्होंने बताया कि टेस्ला से मिलने वाला शेयरों वाला वेतन उन्हें कंपनी के वोटिंग कंट्रोल में मदद करता है। हालांकि, डेलावेयर की एक अदालत ने पहले इस 56 अरब डॉलर के पैकेज को खारिज कर दिया था। कोर्ट का मानना था कि ये पैकेज मस्क को कंपनी से जोड़े रखने के लिए दिया जा रहा था, जो उचित नहीं था।

मस्क का कहना है, "वेतन तभी बड़ा होना चाहिए जब कोई कुछ असाधारण हासिल करे। मुझे भरोसा है कि डेलावेयर में जो भी जज एक्टिविस्ट की तरह बर्ताव कर रहे हैं, उनका फैसला मेरे भविष्य के वेतन को प्रभावित नहीं करेगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि ये वेतन पैसों के लिए नहीं, बल्कि इसलिए जरूरी है ताकि कोई बाहरी निवेशक उन्हें कंपनी से बाहर न कर पाए।

यह भी पढ़ें - Ganga Expressway: यूपी ने रचा इतिहास, गंगा एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे में बना डाले कई वर्ल्ड रिकॉर्ड
Elon Musk says he will be Tesla CEO for at least another five years Know Details
Elon Musk and Tesla Car - फोटो : X/@xaotica and X@elonmusk
सीईओ बदलने की खबरों पर मस्क और टेस्ला का गुस्सा
हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट किया था कि टेस्ला ने नया सीईओ ढूंढने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी वजह कंपनी की गिरती बिक्री और कई जगहों पर हो रहे विरोध प्रदर्शन बताए गए थे। इस खबर पर मस्क ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था, "@WSJ ने एक पूरी तरह से झूठी खबर छापी है। ये पत्रकारिता की बहुत ही बड़ी नैतिक चूक है।"

टेस्ला की चेयरपर्सन रॉबिन डेनहोल्म ने भी इस रिपोर्ट को "पूरी तरह गलत" बताया था।

यह भी पढ़ें - Car Parking: 'पहले पार्किंग दिखाओ, फिर गाड़ी खरीदो', महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
विज्ञापन
Elon Musk says he will be Tesla CEO for at least another five years Know Details
Donald Trump Elon Musk at White House, USA - फोटो : X/@WhiteHouse
DOGE से दूरी, टेस्ला को प्राथमिकता
अप्रैल में मस्क ने निवेशकों को बताया था कि वो इस महीने से DOGE की जिम्मेदारियों से हटेंगे ताकि टेस्ला को ज्यादा समय दे सकें। टेस्ला के शेयर इस साल 45 प्रतिशत तक गिर चुके थे। लेकिन हाल ही में इनमें सुधार आया है और अब यह सिर्फ 10 प्रतिशत नीचे हैं। मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के शेयर 1 प्रतिशत ऊपर भी गए। 

यह भी पढ़ें - Toyota-Nissan: जब होंडा के साथ विलय की वार्ता हुई नाकाम, तब टोयोटा ने निसान से की बातचीत, रिपोर्ट में दावा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed