{"_id":"66f3f56ceb947b32910cfe7e","slug":"essential-documents-for-bike-riding-in-india-know-the-full-details-2024-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bike Riding: इन दस्तावेजों के बिना मत चलाना बाइक, वरना देना पड़ेगा भारी जुर्माना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Riding: इन दस्तावेजों के बिना मत चलाना बाइक, वरना देना पड़ेगा भारी जुर्माना
सड़क पर कोई भी वाहन चलाते वक्त उसके कुछ जरूरी दस्तावेजों को साथ में रखना होता है। सड़क पर वाहन चलाने के दौरान कई तरह के ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। वरना जुर्माने के साथ सजा भी हो सकती है। इसके साथ-साथ दस्तावेजों के बिना वाहन चलाना आपके लिए काफी नुकसानभर हो सकता है। जी हां, आगे जानिए किन दस्तावेजों को साथ रखना बेहद जरूरी है, ताकि ट्रैफिक पुलिस के चालान और सजा से बच सके।
ड्राइविंग लाइसेंस
2 of 5
Bike Riding
- फोटो : FREEPIK
अगर आप बाइक को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के चलाते हैं तो भी ट्रैफिक पुलिस चालन कर सकती है। बाइक राइडर के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस का होना बेहद जरूरी है। ड्राइविंग लाइसेंस को साथ में रखने में कोई परेशानी होती है तो आप किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद ले सकते हैं और जुर्माने से बच सकते हैं। इस दस्तावेज के बिना वाहन चलाना नियमों के खिलाफ है।
आरसी है जरूरी
3 of 5
Bike Riding
- फोटो : FREEPIK
सड़क पर बाइक चलाने के दौरान साथ में बाइक का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी रखना जरूरी है। आरसी ही बताती है कि मोटरसाइकिल का मालिक कौन है और किसके नाम पर वाहन पंजीकृत है। आजकल तो आरसी रखने के लिए कई सारे डिजिटल विकल्प भी हो गए हैं। आरसी को आसानी से डिजिटल तौर पर साथ में रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंश्योरेंस होना चाहिए
4 of 5
Bike Riding
- फोटो : FREEPIK
रोड पर बाइक चलाने के दौरान बाइक का बीमा साथ में होना काफी जरूरी है। सड़क पर अक्सर ट्रैफिक पुलिस वाले बाइक का बीमा दिखाने के लिए कहते हैं। अगर साथ में बीमा नहीं हो तो फिर जुर्माना हो सकता है। बाइक का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस तो पास में होना ही चाहिए। वरना जुर्माने के साथ वाहन को जब्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
वैध पीयूसी
5 of 5
Bike Riding
- फोटो : FREEPIK
सड़क पर बाइक चलाने के वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट होना जरूरी है। वैध पीयूसी के बिना ट्रैफिक पुलिस वाले बाइक का चालान काट सकते हैं। साथ ही मोटरसाइकिल को जब्त भी कर सकते हैं। पीयूसी को समय-समय पर रिन्यू करना जरूरी है, वरना उसकी सीमा समाप्त हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।