{"_id":"63241d9a6587c31f052816a9","slug":"ev-sales-in-august-2022-tata-nexon-tigor-mg-zs-ev-hyundai-byd-bmw-mahindra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Best Selling EV: अगस्त में इलेक्ट्रिक कारों की हुई बंपर सेल, टाटा नंबर-1 पर बरकरार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Best Selling EV: अगस्त में इलेक्ट्रिक कारों की हुई बंपर सेल, टाटा नंबर-1 पर बरकरार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:24 PM IST
सार
अगस्त महीने में इलेक्ट्रिक कारों की सेल में लगातार बढ़ोतरी हुई। टाटा की कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया वहीं हुंडई की इलेक्ट्रिक कार को भी जबर्दस्त रिस्पांस मिला। इस खबर में हम आपको पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी कंपनियों की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
भारत में इलेक्ट्रिक कारें
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारत में ईवी कारों का जलवा बरकरार है। ईवी सेगमेंट में स्वदेशी कंपनी टाटा राज कर रही है। पिछले महीने टाटा ने ईवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा कारें बेची। वहीं एमजी, हुंडई, बीवाईडी, बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
Trending Videos
टाटा रही नंबर-1
2 of 5
भारत में टाटा की ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा मोटर्स ने नेक्सन और टिगोर ईवी की बदौलत ईवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा कारें बेचीं। कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 377.74 फीसदी की बढ़त बनाई। अगस्त 2021 में कंपनी ने कुल 575 ईवी की बिक्री की थी तो अगस्त 2022 में 2172 वाहनों की बढ़त के साथ कुल 2747 ईवी बेचने में कामयाब रही। अगस्त 2022 में कंपनी का ईवी सेगमेंट में कुल शेयर 84.86 फीसदी रहा। वहीं मंथ ऑन मंथ बेसिस पर कंपनी के नतीजे थोड़े निराशाजनक रहे। जुलाई 2022 के मुकाबले अगस्त 2022 में कंपनी ने 131 ईवी की कम बिक्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर-2 पर आई एमजी
3 of 5
एमजी जेडएस ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
जेडएस ईवी की बदौलत इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में 9.61 फीसदी मार्केट शेयर के साथ एमजी दूसरे नंबर पर आई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी को थोड़ा झटका जरूर लगा लेकिन मंथ ऑन मंथ बेसिस पर कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया। अगस्त 2021 में कंपनी ने कुल 377 ईवी की बिक्री की थी लेकिन अगस्त 2022 में कंपनी ने 311 कारों की बिक्री की। वहीं मंथली बेसिस पर कंपनी ने जुलाई 2022 में 263 कारों की बिक्री की थी और अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 48 कारें ज्यादा होकर 311 का रहा।
एमजी के बाद रही हुंडई
4 of 5
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक
- फोटो : सोशल मीडिया
हुंडई ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर जोरदार बढ़त हासिल की। कंपनी ने 475 फीसदी की बढ़त के साथ अगस्त 2022 में 69 कोना ईवी की बिक्री की जबकि 2021 में इसी अवधि में कंपनी ने कुल 12 ईवी की बिक्री की थी। मंथली बेसिस पर भी हुंडई के लिए राहत रही। जुलाई 2022 में कंपनी ने 58 ईवी बेची थीं जबकि अगस्त महीने में कंपनी ने 11 कारों की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
बीवाईडी बीएमडब्ल्यू का भी चला जादू
5 of 5
बीवाईडी और बीएमडब्ल्यू की ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
चीन की कार निर्माता बीवाईडी ने भी संतोषजनक प्रदर्शन किया। अगस्त 2022 में कंपनी ने भारत में 44 ई6 बेचकर 1.36 फीसदी बाजार पर कब्जा किया। चीन की कंपनी के अलावा नंबर-5 पर लग्जरी कार मेकर बीएमडब्ल्यू ने आई एक्स और आई4 के जरिए मंथली बेसिस पर 400 फीसदी की बढ़त बनाई। कंपनी ने अगस्त 2022 में कुल 25 कारें बेची थीं जबकि जुलाई 2022 में कुल पांच कारों की ही बिक्री हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।