{"_id":"68279bbdf75da198760b1afa","slug":"free-services-at-petrol-pump-free-air-filling-first-aid-washroom-and-drinking-water-2025-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Perol Pump: पेट्रोल पंप पर बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं ये 5 जरूरी सेवाएं, ऐसे उठाएं फायदा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Perol Pump: पेट्रोल पंप पर बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं ये 5 जरूरी सेवाएं, ऐसे उठाएं फायदा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sat, 17 May 2025 10:30 AM IST
सार
पेट्रोल पंप संचालकों की जिम्मेदारी होती है कि वे ग्राहकों को ये जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराएं। अगर कोई पेट्रोल पंप इन सुविधाओं से इनकार करता है, तो उसके खिलाफ शिकायत भी की जा सकती है। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन-कौन सी चीजें हैं जो पेट्रोल पंप पर फ्री में उपलब्ध होती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पेट्रोल पंप पर मिलने वाली मुफ्त सेवाएं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Free Services At Petrol Pump: जब भी आप पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाते हैं, तो अक्सर केवल ईंधन भरवाकर वापस लौट आते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि पेट्रोल पंप पर केवल फ्यूल नहीं, बल्कि कई ऐसी जरूरी सेवाएं भी मिलती हैं, जो पूरी तरह मुफ्त होती हैं। ये सुविधाएं वाहन मालिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर दी जाती हैं और इनका उपयोग करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
पेट्रोल पंप संचालकों की जिम्मेदारी होती है कि वे ग्राहकों को ये जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराएं। अगर कोई पेट्रोल पंप इन सुविधाओं से इनकार करता है, तो उसके खिलाफ शिकायत भी की जा सकती है। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन-कौन सी चीजें हैं जो पेट्रोल पंप पर फ्री में उपलब्ध होती हैं।
2 of 6
टायर के लिए हवा
- फोटो : Adobe Stock
टायर के लिए मुफ्त में हवा
वाहन के टायर में सही प्रेशर बनाए रखना काफी अहम होता है। अधिकतर पेट्रोल पंप पर टायर में हवा भरने की सुविधा निशुल्क उपलब्ध रहती है। कई जगहों पर इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक एयर मशीनें लगाई जाती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर यह काम कर्मचारी करते हैं। यह सेवा सभी के लिए निःशुल्क होती है और किसी भी समय ली जा सकती है।
3 of 6
फर्स्ट एड बॉक्स
- फोटो : AI
फर्स्ट एड बॉक्स
अगर रास्ते में छोटी-मोटी चोट लग जाए या किसी को हल्की तबीयत बिगड़ जाए, तो पेट्रोल पंप पर प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की सुविधा भी मौजूद रहती है। इसमें पट्टी, एंटीसेप्टिक क्रीम, और जरूरी दवाएं होती हैं। पेट्रोल पंप संचालकों को यह सुनिश्चित करना होता है कि बॉक्स में रखी गई दवाएं एक्सपायर न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इमरजेंसी फोन
- फोटो : AI
इमरजेंसी कॉल की सुविधा
अगर आपके फोन की बैटरी खत्म हो गई हो या नेटवर्क की कोई समस्या हो, तो पेट्रोल पंप से इमरजेंसी कॉल करने की सुविधा भी मिलती है। आप मुफ्त में कॉल कर सकते हैं, खासतौर पर उन परिस्थितियों में जब आप मदद नहीं मांग पा रहे हों और तुरंत किसी को कॉल करना जरूरी हो।
विज्ञापन
5 of 6
फायर एक्सटिंगुइशर
- फोटो : एआई
आग से बचाने के इंतजाम
पेट्रोल पंप पर फायर एक्सटिंग्विशर जैसी अग्निशमन यंत्र भी मौजूद रहते हैं। यदि वाहन में आग लग जाए या कोई अन्य इमरजेंसी हो, तो इन उपकरणों की मदद से आग को तुरंत बुझाया जा सकता है। यह सुविधा भी पंप पर मौजूद स्टाफ द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।