{"_id":"68275189ccf08d6cb2045ba6","slug":"stellantis-chairman-denies-merger-talks-with-renault-news-in-hindi-2025-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stellantis-Renault: स्टेलेंटिस के चेयरमैन ने रेनो के साथ विलय की बातचीत से किया इनकार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Stellantis-Renault: स्टेलेंटिस के चेयरमैन ने रेनो के साथ विलय की बातचीत से किया इनकार
Fri, 16 May 2025 08:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 16 May 2025 08:24 PM IST
सार
Stellantis (स्टेलेंटिस) के चेयरमैन जॉन एल्कैन ने हाल ही में उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि स्टेलेंटिस और Renault (रेनो) के बीच मर्जर यानी विलय की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
Renault Duster
- फोटो : Renault
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Stellantis (स्टेलेंटिस) के चेयरमैन जॉन एल्कैन ने हाल ही में उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि स्टेलेंटिस और Renault (रेनो) के बीच मर्जर यानी विलय की बातचीत चल रही है। लंदन में आयोजित एफटी फ्यूचर ऑफ द कार समिट में रेनो के सीईओ लुका दे मेओ के साथ एक पैनल चर्चा के दौरान एल्कैन ने साफ तौर पर कहा, "हम किसी भी तरह के मर्जर पर चर्चा नहीं कर रहे हैं।"
स्टेलांटिस के सीईओ कार्लोस टैवारेस
- फोटो : Stellantis
पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें
इससे पहले भी स्टेलेंटिस और रेनो के बीच मर्जर की बातें मीडिया में चल चुकी हैं, लेकिन स्टेलेंटिस के सीईओ कार्लोस टावारेस ने इन खबरों को महज "बेवजह की अटकलें" बताया था। टावारेस जब फ्रांस में अपनी कंपनी के एक प्लांट में पहुंचे, तो उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि विलय की कोई बात नहीं हो रही है।
दूसरी तरफ, रेनो के सीईओ लुका दे मेओ ने भी पेरिस में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि "यह सब महज अफवाहें हैं और इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा।"
यह भी पढ़ें - MegaCharger: भारतीय शहरों और हाईवे पर पहले 10 मेगाचार्जर स्टेशन की हुई शुरुआत, जानें कहां होगी सहूलियत

2025 Jeep Commander
- फोटो : Jeep
अखबारों की रिपोर्टों ने बढ़ाई अटकलें
हाल ही में इतालवी अखबार 'Il Sole 24 Ore' ने यह रिपोर्ट दी थी कि स्टेलेंटिस और रेनो के बीच विलय की बात अब ज्यादा चर्चा में आ गई है। इसकी एक बड़ी वजह यह मानी जा रही थी कि कार इंडस्ट्री में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से निपटने के लिए कंपनियां इकोनॉमी ऑफ स्केल यानी बड़े पैमाने पर उत्पादन को अपनाना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें - Apple CarPlay Ultra: जेम्स बॉन्ड की कार में एपल का जलवा, एस्टन मार्टिन में आया नया कारप्ले अल्ट्रा

Renault Kiger
- फोटो : Renault
स्टेलेंटिस की गिरती हालत ने बढ़ाई चर्चाएं
स्टेलेंटिस ने अपने 2024 के मुनाफे का अनुमान कम कर दिया है और यह भी बताया कि कंपनी की अमेरिकी मार्केट में फिर से पकड़ बनाने की कोशिश में उसे पहले से ज्यादा नकदी खर्च करनी पड़ रही है। इसके चलते मार्च से अब तक स्टेलेंटिस के शेयर में 55 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है, जो यूरोप की ऑटो कंपनियों में सबसे खराब प्रदर्शन है। कंपनी की वैल्यूएशन में अब तक 47 अरब यूरो (लगभग 52 अरब डॉलर) की गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें - SUV Under 15 Lakh: क्या आप एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं? 15 लाख रुपये से कम में मिल रही हैं ये पांच शानदार गाड़ियां

सरकार की भूमिका पर भी उठा था सवाल
2024 की शुरुआत में एक और रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि फ्रेंच सरकार, जो रेनो की सबसे बड़ी शेयरधारक है और स्टेलेंटिस में भी उसकी हिस्सेदारी है। वह दोनों कंपनियों के विलय की संभावनाओं पर विचार कर रही है। इस खबर से भी विलय की अटकलें तेज हो गई थीं।
यह भी पढ़ें - Citroen C3 CNG: सिट्रोएन सी3 अब सीएनजी किट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और माइलेज