{"_id":"6247f53b2b5be12c4377e7c0","slug":"hero-motocorp-sales-march-2022-hero-motocorp-sales-figures-march-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने मार्च में बेचे 4.50 लाख दोपहिया वाहन, इतनी बढ़ी बिक्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने मार्च में बेचे 4.50 लाख दोपहिया वाहन, इतनी बढ़ी बिक्री
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hero XPulse 200 4V
- फोटो : Hero Motocorp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़े वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने मार्च 2022 में 4,50,154 यूनिट्स की बिक्री की घोषणा की। हीरो ने पिछले महीने भारत में 4,15,764 दोपहिया वाहनों की बिक्री की, और 34,390 यूनिट्स को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए निर्यात किया। कंपनी ने कहा कि यह पिछले महीने बेची गई यूनिट्स के मुकाबले क्रमिक मासिक वृद्धि है क्योंकि उसने फरवरी 2022 में 3,58,254 मोटरसाइकिल और स्कूटर डिस्पैच किए।
2 of 5
Hero Bikes
- फोटो : Hero Motocorp
हालांकि, साल-दर-साल बढ़ोतरी के आधार पर, कुल बिक्री में भारी गिरावट आई है। क्योंकि हीरो ने पिछले महीने बेची गई 4,50,154 यूनिट्स के मुकाबले, मार्च 2021 में दोपहिया वाहनों की 5,76,957 यूनिट्स की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में कंपनी के वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट आई है, जबकि निर्यात में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने पिछले महीने 34,390 यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 32,617 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Trending Videos
3 of 5
Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero MotoCorp
भारतीय बाजार की लोकप्रिय बाइक स्प्लेंडर बनाने वाली कंपनी ने एलान किया कि महामारी के दौरान लगाए गए प्रतिबंध धीरे-धीरे हटाए जा रहे हैं और बाजार वापस पटरी पर लौट रहा है। जिससे कंपनी को यह उम्मीद है कि नए वित्त वर्ष 2022-23 में बिक्री की रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hero Destini 125 XTEC
- फोटो : Hero Motocorp
वित्त वर्ष 21-22 की ओवरऑल सेल्स परफॉर्मेंस की बात करें तो, कंपनी वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2021-मार्च 2022) में कुल 49,44,150 दोपहिया वाहनों की बिक्री करने में सफल रही। ब्रांड ने नई डेस्टिनी 125 'XTEC' और Xpulse 200 4V सहित कई नए टू-व्हीलर लॉन्च करने का एलान किया।
हीरो ने डिजिटलीकरण और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट रीमा जैन की मुख्य सूचना और डिजिटल अधिकारी के रूप में नियुक्ति के साथ अपनी लीडरशिप टीम को भी मजबूत किया है ताकि कारोबार परिवर्तन का नेतृत्व किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।