फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिन्दी दिवस स्पेशल : बजाज चेतक से लेकर सुपरकार अवंती तक, ये हैं हिन्दी नाम वाले मशहूर व्हीकल

Mon, 11 Sep 2017 01:21 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Mon, 11 Sep 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas Special: Famous Car and Bikes name in Hindi Language
bajaj Chetak
हमारे देश में हर साल 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस साल के हिन्दी दिवस के अवसर पर अमर उजाला ने हिन्दी दिवस स्पेशल सीरीज की शुरुआत की है। यहां हम आपको हर सेक्टर में हिन्दी भाषा के प्रयोग और उससे जोड़े रोचक तथ्य की जानकारी देंगे। इस बार हम आपको बताने जा रहे हैं ऑटोमोबाइल सेक्टर में हिन्दी भाषा का प्रयोग। अगर आप बाइक्स और कार के दिवाने हैं तो जाहिर है आपके दिमाग में अलग-अलग कंपनियों के मॉडल्स की लंबी सूची होगी। लेकिन इस सूची में शायद ही ऐसे नाम निकलें जो हिन्दी में हों। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ मशहूर मॉडल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Hindi Diwas Special: Famous Car and Bikes name in Hindi Language
bajaj Chetak
1. bajaj Chetak
बजाज ने इस मशहूर स्कूटर का प्रोडक्शन 1972 में शुरू किया था और 2006 तक इसकी मैन्यूफैक्चरिंग की गई थी। स्कूटर का चेतक नाम महान योद्धा महाराणा प्रताक के घोड़े चेतक के नाम पर रखा गया था। यह स्कूटर लंबे समय तक भारतीय परिवारों में इस्तेमाल किया गया और इसके 'हमारा बजाज' विज्ञापन को काफी प्रसिद्धी मिली थी। 
Hindi Diwas Special: Famous Car and Bikes name in Hindi Language
Vijay Super Scooter
2. Vijay Super Scooter
सत्तर और अस्सी के दशक में यह स्कूटर काफी फेमस था। 1972 में बनाई गई स्कूटर इंडिया लिमिटेड की स्थापना की गई थी। 1975 में विजय सुपर और लम्ब्रेटा नाम से दो स्कूटर बनाए गए थे। घरेलू बाजार के लिए विजय सुपर और लम्ब्रेटा को विदेशी बाजार के लिए तैयार किया गया था। हालांकि बजाज और वेस्पा ने इस स्कूटर को मुकाम तक नहीं पहुंचने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Diwas Special: Famous Car and Bikes name in Hindi Language
Bajaj Vikrant
3. Bajaj Vikrant
बजाज ने भारत के पहले विमानवाहक पोत आईएनएस 'विक्रांत' के नाम पर अपनी बाइक को यह नाम दिया था। कंपनी का कहना है कि इस बाइक को INS विक्रांत के स्टील से तैयार किया गया है। यह 125 सीसी और 150 सीसी वाले दो इंजन में आती है। विक्रांत शब्द का मतलब होता है पावरफुल।
विज्ञापन
Hindi Diwas Special: Famous Car and Bikes name in Hindi Language
DC Avanti
4. DC Avanti
यह पहली मेड इन इंडिया सुपरकार है। इसे पहली बार 2012 Auto Expo में पेश किया गया था। इसे मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की कंपनी DC Design ने बनाया है। 
कार में 2.0-लीटर चार सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। अवंति शब्द का मतलब होता है आगे बढ़ना (To Look Forward).
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed