इस साल अप्रैल में कार कंपनियों की बिक्री में निराशाजनक गिरावट देखने को मिली। होंडा कार्स इंडिया की भी अप्रैल महीने में बिक्री के रिजल्ट बहुत अच्छे नहीं आये। ऐसे में अब कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कई अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट का सहारा ले रही है। होंडा ने अपनी कारों पर 2 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट पेश किया है। आइये जानते हैं..
होंडा इस कार पर पूरे 2 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है, बस कुछ ही कारें बची हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा Amaze पर कितना डिस्काउंट ?
होंडा Amaze
डिस्काउंट: 37,000 रुपये तक
होंडा अमेज होंडा की सबसे पॉपुलर कार है। हाल ही में कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में उतारा था। ग्राहकों के लिए इस कार पर 37,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट की ज्यादा जानकारी के लिए आप होंडा डीलरशिप्स से संपर्क कर सकते हैं। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है। इस कार की कीमत 5.87 लाख रुपये से शुरू होती है।
होंडा WR-V और Jazz पर बढ़िया डिस्काउंट
होंडा WR-V और Jazz
डिस्काउंट: 40,000 रुपये तक
होंडा अपनी मोस्ट प्रीमियम सुपर हैचबैक जैज और WR-V पर भी कई अच्छे ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी इन दोनों कारों पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। ये दोनों ही कारें अपने स्टाइलिश लुक्स और स्पेस के लिए जानी जाती हैं।
होंडा सिटी पर डिस्काउंट की बौछार
डिस्काउंट: 52,000 रुपये तक
अपने समय की सबसे बड़ी हिट कार रही होंडा सिटी की चमक अब फीकी पड़ने लगी है। मारुति सियाज़ और हुंडई वर्ना ने इस कार की रफ़्तार पर काफी ब्रेक लगाया है। अपनी सेल को बढ़ाने के लिए अब होंडा ने सिटी पर 52,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है दे रही है। सिटी की कीमत 9.72 लाख रुपये से शुरू होती है।
होंडा BR-V पर लाख रुपये से ज्यादा के फायदे
डिस्काउंट: 1 लाख रुपये तक
होंडा की एमपीवी BR-V को भारत में बहुत अच्छा रेस्पोंस नहीं मिला। ऐसे में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी इस कार पर करीब 1 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। BR-V में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है।

कमेंट
कमेंट X