सब्सक्राइब करें

Honda Elevate: होंडा एलिवेट एसयूवी की माइलेज का खुलासा, कीमत का एलान होगा जल्द

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 26 Jul 2023 02:05 PM IST
विज्ञापन
Honda Cars India reveals mileage figures of Honda Elevate mid-size SUV
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने 6 जून को भारत में अपनी पहली मिड-साइज  Elevate (एलिवेट) को पेश किया था। इसके लिए प्री-बुकिंग 21,000 रुपये की टोकन राशि पर चालू है और इसकी कीमतों का एलान यहां त्योहारी सीजन के दौरान सितंबर में किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले, जापानी कार निर्माता ने होंडा एलिवेट एसयूवी के माइलेज के आंकड़ों का खुलासा किया है। Honda Elevate एसयूवी का इंतजार कार प्रेमियों को काफी लंबे समय से था। होंडा प्रेमियों को को मिड-साइज एसयूवी से बहुत ज्यादा उम्मीदें भी है क्योंकि यह भारत में ब्रांड की एकमात्र एसयूवी होगी। होंडा एलिवेट एसयूवी दुनिया के किसी भी अन्य बाजार से एंट्री करने से पहले भारतीय कार बाजार में लॉन्च होगी। इससे जाहिर है कि भारतीय बाजार होंडा के लिए कितना अहम है। 

 
Trending Videos
Honda Cars India reveals mileage figures of Honda Elevate mid-size SUV
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
माइलेज
होंडा एलिवेट के पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट का माइलेज 15.31 किमी प्रति लीटर और इसके पेट्रोल सीवीटी वर्जन का माइलेज 16.92 किमी प्रति लीटर होने का दावा किया गया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ये एआरएआई-प्रमाणित माइलेज आंकड़े हैं और रियल-वर्ल्ड माइलेज ड्राइविंग स्थितियों के आधार पर अलग-अलग होगी।
 
पावरट्रेन एआरएआई माइलेज
Petrol MT 15.31 किमी प्रति लीटर
Petrol CVT 16.92 किमी प्रति लीटर
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Cars India reveals mileage figures of Honda Elevate mid-size SUV
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
इंजन पावर और गियरबॉक्स
Honda Elevate में 1.5-लीटर DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन Honda City सेडान में भी इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 121 PS का पावर और 145.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और एक एडवांस्ड सीवीटी गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलता है। होंडा सिटी सेडान को एक हाइब्रिड वैरिएंट भी मिलता है, जो बाद में एलिवेट में भी दिया जा सकता है।
Honda Cars India reveals mileage figures of Honda Elevate mid-size SUV
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
फीचर्स
होंडा एलिवेट में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का एचडी कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजी मिलती है। एसयूवी को होंडा कनेक्ट भी मिलता है जो कई कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है। इनमें जियो-फेंसिंग, इमरजेंसी असिस्टेंस जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स
वाहन निर्माता का दावा है कि होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी सूट एलेवेट एसयूवी की सुरक्षा को अगले स्तर पर ले जाती है। इस सेफ्टी सॉफ्टवेयर सूट में टक्कर कम करने वाली ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्टेंस समेत कई अन्य टेक्नोलॉजी मिलती है। कंपनी का दावा है कि कार में पेडेस्ट्रियन इंजरी मिटिगेशन सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा मिलता है।
विज्ञापन
Honda Cars India reveals mileage figures of Honda Elevate mid-size SUV
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda
साइज
होंडा एलिवेट की लंबाई 4,312 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी और ऊंचाई 1,650 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,650 मिमी का है। इसमें 220 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसमें 458 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। होंडा साइज के इन आंकड़ों के साथ दावा करती है कि एसयूवी केबिन के अंदर पर्याप्त जगह और आराम देती है और सड़क पर इसकी दमदार मौजूदगी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed