{"_id":"6257d4271c6b8829ea1c9cd7","slug":"honda-city-hybrid-2022-most-fuel-efficient-mid-size-sedan-car-in-india-honda-city-e-hev-hybrid-officially-unveiled-for-indian-car-market-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda City e:HEV Hybrid: होंडा सिटी हाइब्रिड हुई पेश, इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों से चलेगी, देश में सबसे ज्यादा 26.5 kmpl माइलेज देने वाली मिड-साइज सेडान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda City e:HEV Hybrid: होंडा सिटी हाइब्रिड हुई पेश, इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों से चलेगी, देश में सबसे ज्यादा 26.5 kmpl माइलेज देने वाली मिड-साइज सेडान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
Honda City Hybrid 2022
- फोटो : Honda
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने आखिरकार गुरुवार को भारतीय बाजार के लिए अपनी Honda City e: HEV Hybrid को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया। होंडा सिटी हाइब्रिड अब देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मिड-साइज सेडान कार बन गई है, जो एक लीटर पेट्रोल में 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Trending Videos
Honda City Hybrid 2022
- फोटो : Honda
बिजली और पेट्रोल दोनों से चलेगी
नई Honda e:HEV (होंडा ई: एचईवी) मिड-साइज सेडान सेगमेंट में पहला उत्पाद है, जिसमें एक वास्तविक हाइब्रिड इंजन मिलता है। यह कार प्योर इलेक्ट्रिक मोड पर चलने में सक्षम है, और इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) के साथ भी चलाई जा सकती है। नई Honda City Hybrid सिर्फ एक वैरिएंट ZX में उपलब्ध है, जो सबसे टॉप ट्रिम होगा।

नई Honda City e:HEV का लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब भारत सरकार स्वच्छ गतिशीलता पर जोर दे रही है। और नई सिटी हाइब्रिड किसी स्पेशल बुनियादी ढांचे की जरूरत के बिना ऐसा ही करती है। इसके अलावा, भारत में होंडा के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल सिटी के साथ, कार निर्माता इस सेगमेंट में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ाने की सोच रहा है।
Honda City Hybrid
- फोटो : Honda
इंजन पावर, माइलेज और स्पीड
हाइब्रिड पावर ट्रेन की बात करें तो, सिटी ई: एचईवी में 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन मिलता है जो 126 PS का पावर और 253 Nm का टार्क संयुक्त रूप से जेनरेट करता है। बैटरी को चार्ज करने के लिए इंजन जनरेटर के रूप में काम करता है। जबकि यह प्योर ईवी मोड या आईसीई मोड पर भी चल सकता है, जिसे कंप्यूटर ऑटोमैटिक रूप से स्विच करता है। नई सिटी ई: एचईवी 26.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। साथ ही कार की टॉप स्पीड 176 किमी प्रति घंटा है।

शानदार फीचर्स
2022 Honda City Hybrid सेडान में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। कार की केबिन में 8-स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसके साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 8.0-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक स्मार्ट की सिस्टम, अमेजन इको और गूगल असिस्टेंट के साथ लेटेस्ट होंडा कनेक्ट एप मिलता है, जो चुनिंदा स्मार्टवॉच मॉडल पर वॉयस कमांड फंक्शन के साथ स्मार्टवॉच को सपोर्ट करता है। ड्राइवर डिस्प्ले पूरी तरह से डिजिटल है और इसमें ऑटो लॉक फंक्शन भी मिलता है।