{"_id":"6324485cb752713c1f50368f","slug":"how-to-wear-seatbelt-in-car-how-to-use-seatbelt-with-car-seat-what-is-the-correct-way-to-wear-a-seatbelt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Seatbelt: सीटबेल्ट लगाने पर नहीं करेंगे घुटन महसूस, यहां जानें कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Seatbelt: सीटबेल्ट लगाने पर नहीं करेंगे घुटन महसूस, यहां जानें कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स
Fri, 16 Sep 2022 03:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
सीट बेल्ट
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कार से कहीं यात्रा कर रहे हैं या अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं और ऐसे में अगर कोई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना या हादसे हो जात है तो अधिकतम सुरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीटबेल्ट पहनना सबसे आसान और सबसे प्रभावी तरीका है। वाहन की सीट पर बैठते ही सीट बेल्ट बांध लेना सुरक्षा के अहम और एहतियाती उपायों के तौर पर पूरी दुनिया में मानी जाती है। लेकिन फिर भी कई लोग सफर करते समय इसे अनदेखा कर देते हैं। ऐसे अनगिनत अध्ययन और व्यावहारिक उदाहरण हैं जो साबित करते हैं कि सीटबेल्ट गंभीर चोटों और यहां तक कि जान जाने से भी बचाती है और इन्हें आदत के रूप में पहनना सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।
सीट बेल्ट
- फोटो : For Reference Only
हालांकि, इसकी एक वजह यह कि कई लोग सीटबेल्ट नहीं पहनने के पीछे यह तर्क देते हैं कि जब वे सीटबेल्ट बांधते हैं तो उन्हें घुटन महसूस होती है। एक हवाई जहाज के अंदर सीटबेल्ट को सिर्फ कमर के हिस्से में बांधा जाता है। इसके उलट कार में सीटबेल्ट Y (वाई) शेप की होती है, जिसे थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट भी कहा जाता है। यह शरीर के ऊपरी आधे हिस्से को लॉक करने के लिए छाती के ऊपर से एक स्ट्रैप को सीट की साइड में बांधा जाता है। यह कार में अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में सवार को डैशबोर्ड से टकराने से रोकता है या इससे भी बदतर स्थिति में कार के बाहर निकलने से रोकता है। यहां तक कि कार को अगर सामने से टक्कर लगती है तो उस स्थिति में पीछे की सीट के यात्रियों को भी आगे की सीटों के पीछे टकराने से रोकता है।
जिन लोगों को सीटबेल्ट बांधने में घुटन महसूस हो सकती है वे भी सुरक्षित तरीके से सीटबेल्ट पहन सकते हैं। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं।
जिन लोगों को सीटबेल्ट बांधने में घुटन महसूस हो सकती है वे भी सुरक्षित तरीके से सीटबेल्ट पहन सकते हैं। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं।
सीट बेल्ट
- फोटो : For Reference Only
घुटन महसूस किए बिना सीटबेल्ट कैसे पहनें?
स्टेप 1 : जितना हो सके कार की सीटों पर हमेशा सीधे बैठें। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सीटबेल्ट गले के हिस्से से गुजरने के बजाय छाती के ऊपर आती है।
स्टेप 2 : वे ड्राइवर और यात्री जो बहुत लंबे नहीं हैं, उन्हें सीट की ऊंचाई को एडजस्ट करने से काफी सहूलियत मिलेगी। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है कि सीटबेल्ट को शरीर के ऊपरी आधे हिस्से में आराम से रखा जा सके। आराम सुनिश्चित करने के लिए सीट की ऊंचाई को ऊपर या नीचे एडजस्ट करें, लेकिन ऐसे मामले में ड्राइव की सुविधा का भी ख्याल रखा जाना चाहिए।

सीट बेल्ट कुशन
- फोटो : For Reference Only
स्टेप 3 : ज्यादातर मॉडर्न वाहनों में सीटबेल्ट के लिए बी पिलर पर एडजस्टमेंट पॉइन्ट दिया गया होता है। इसे देखें कि आपकी कार में है या नहीं और इसके पोजिशन को तब तक बदलकर देखते रहें जब तक कि आपको अपने लिए सीटबेल्ट के लिए एकदम परफेक्ट फिटिंग नहीं मिल जाती।
स्टेप 4 : एक सीटबेल्ट रैप कुशन खरीदें। हालांकि यह आराम की कोई गारंटी नहीं है। लेकिन कई लोगों को लगता हैं कि, ऐसे उत्पादों के सॉफ्ट-टच से उन्हें सीटबेल्ट बहुत टाइट महसूस नहीं होता।
स्टेप 4 : एक सीटबेल्ट रैप कुशन खरीदें। हालांकि यह आराम की कोई गारंटी नहीं है। लेकिन कई लोगों को लगता हैं कि, ऐसे उत्पादों के सॉफ्ट-टच से उन्हें सीटबेल्ट बहुत टाइट महसूस नहीं होता।
विज्ञापन
सीट बेल्ट
- फोटो : For Reference Only
ये काम बिल्कुल न करें
यहां यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि सीटबेल्ट पहनना महत्वपूर्ण है लेकिन सीटबेल्ट को ठीक से पहनना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। सीटबेल्ट के नीचे और उसके आसपास अपना हाथ न खिसकाएं क्योंकि पहली बात तो यह है कि इससे उन्हें पहनने का मकसद नाकाम हो जाता है।