{"_id":"67a71694e7534e622b0bc7ce","slug":"hyundai-aura-corporate-variant-launched-in-india-know-price-features-specifications-details-2025-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Aura Corporate: ह्यूंदै ऑरा को मिला नया कॉर्पोरेट वेरिएंट, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Aura Corporate: ह्यूंदै ऑरा को मिला नया कॉर्पोरेट वेरिएंट, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय सेडान ऑरा के लिए एक नया कॉरपोरेट ट्रिम पेश किया है। यह नया वेरिएंट मौजूदा S और SX वेरिएंट्स के बीच पोजिशन किया गया है, जो प्रतिस्पर्धी कीमत पर बेहतर फीचर्स के साथ आता है।
2 of 7
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
Hyundai Aura Corporate (ह्यूंदै ऑरा कॉरपोरेट) वेरिएंट पेट्रोल और CNG दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। और दोनों ही इंजन ऑप्शन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। ह्यूंदै ऑरा कॉरपोरेट पेट्रोल वेरिएंट की कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं CNG वेरिएंट की कीमत करीब साढे़ आठ लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
3 of 7
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
लुक और फीचर्स
ऑरा एस ट्रिम पर आधारित, कॉर्पोरेट वर्जन में कई प्रमुख अपग्रेड शामिल हैं। इसमें अहम बदलावों की बात करें तो, 6.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप (DRL) शामिल हैं। इसमें एप्पल कारप्ले या एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
इसमें कवर के साथ 15-इंच स्टील व्हील, एक रियर विंग स्पॉइलर, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर एसी वेंट और इंटीग्रेटेड कप होल्डर्स के साथ एक रियर आर्मरेस्ट शामिल हैं। सेडान के एक्सटीरिसर में "कॉर्पोरेट" एम्बलेम दिया गया है जो इसे अन्य वर्जन से अलग करता है।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai Aura
- फोटो : Hyundai
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा की बात करें तो, ऑरा कॉर्पोरेट में बेस वेरिएंट वाले ही फीचर्स दिए गए हैं। जिनमें चार एयरबैग, थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।