सब्सक्राइब करें

भारत में लॉन्च होने जा रही है Hyundai Palisade, जानिए इस SUV की कीमतों और इंजन के बारे में

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 16 May 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Hyundai company is preparing to launch SUV Palisade in India know the details
Hyundai Palisade India Launch - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

भारतीय बाजार में  Hyundai जल्दी ही अपनी कई नई एसयूवी उतारने की योजना बना रही है। इनमें कंपनी की एक प्रीमियम कार Hyundai Palisade भी शामिल है। Hyundai India के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर तरुण गर्ग ने किया कि कंपनी भारत में इस कार की लॉन्चिंग पर विचार कर रही है। कंपनी इस कार को भारत में कब तक लॉन्च करेगी इस बारे में उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है। 



 

Trending Videos
Hyundai company is preparing to launch SUV Palisade in India know the details
Hyundai SUV Palisade

लॉन्चिंग की तैयारी

जानकारी  के मुताबिक कंपनी ने यह एसयूवी लेफ्ट हैंड ड्राइव मार्केट्स के लिए बनाई थी जहां फुल साइज एसयूवी काफी पसंद की जाती है। कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की यह कार 3.8 लीटर V6 डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai company is preparing to launch SUV Palisade in India know the details
Hyundai Palisade SUV - फोटो : Social Media

फीचर्स

इसका इंजन 291 बीएचपी की पावर और 355 एनएम की टॉर्क जेनरेट करता है। कार के भारतीय मॉडल में 2.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि 200 बीएचपी की पावर और 441 एनएम की टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मल्टि प्लेट टॉर्क कन्वर्टर के साथ आता है। यह एसयूवी 2 वील ड्राइव और 4 वील ड्राइव विकल्प के साथ उपलब्ध होगी। 

Hyundai company is preparing to launch SUV Palisade in India know the details
Hyundai Palisade SUV - फोटो : Social Media

इन कारों से होगा मुकाबला

भारत में इस कार की टक्कर MG Gloster और Toyota Fortuner जैसी कारों से होगी। बता दें कि Kia Telluride भी Palisade के प्लेटफॉर्म पर आधारित कार है। ह्यूंदै की यह कार लगभग 5 मीटर लंबी है। कार की लंबाई 4,980 एमएम है। जबकि इसकी चौड़ाई 1,975 एमएम है और ऊंचाई 1,750 एमएम है। कार का वीलबेस 2,900 एमएम है।

 

विज्ञापन
Hyundai company is preparing to launch SUV Palisade in India know the details
Hyundai Palisade SUV - फोटो : Social Media
लग्जीरियस कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अब इसके राइट हैंड ड्राइव मॉडल पर काम कर रही है। Palisade कंपनी की सबसे बड़ी और सबसे लग्जीरियस कार है। मौजूदा समय में यह कार सिर्फ लेफ्ट हैंड ड्राइव के साथ ही उपलब्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed