Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Hyundai Creta N Line SUV officially revealed for international market Hyundai Creta New Model Hyundai Creta N Line Launch Date in India
{"_id":"62a1e3134a43dd53141ace21","slug":"hyundai-creta-n-line-suv-officially-revealed-for-international-market-hyundai-creta-new-model-hyundai-creta-n-line-launch-date-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Creta N Line: ह्यूंदै क्रेटा एन लाइन एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू, स्पोर्टी लुक के साथ मिले लेटेस्ट फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Creta N Line: ह्यूंदै क्रेटा एन लाइन एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू, स्पोर्टी लुक के साथ मिले लेटेस्ट फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 09 Jun 2022 05:39 PM IST
सार
Hyundai Creta N Line (ह्यूंदै क्रेटा एन लाइन) एसयूवी को अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। नई एसयूवी लोकप्रिय क्रेटा कॉम्पैक्ट एसयूवी का एक स्पोर्टियर वर्जन है।
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Creta N Line
- फोटो : Hyundai
Link Copied
Hyundai Creta N Line (ह्यूंदै क्रेटा एन लाइन) एसयूवी को अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। नई एसयूवी लोकप्रिय क्रेटा कॉम्पैक्ट एसयूवी का एक स्पोर्टियर वर्जन है। क्रेटा की लॉन्चिंग के बाद से ही अपने सेगमेंट में काफी अच्छी-खासी बिक्री रही है। क्रेटा एन लाइन को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में डेब्यू के बाद भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
Trending Videos
2 of 6
Hyundai Creta N Line
- फोटो : Hyundai
लुक और डिजाइन
नई Creta N Line (क्रेटा एन लाइन) ग्लोबल मार्केट में मौजूदा ह्यूंदै एन लाइन मॉडल की तरह ही, मामूली मैकेनिकल अपडेट के साथ अनोखे स्टाइल के साथ आती है। SUV का फ्रंट प्रोफाइल अब काफी लम्बे फ्रंट बम्पर के साथ आता है। ऐसा लगता है कि कार के एयर इनटेक भी बड़े हो गए हैं और कार में अब त्रिकोणीय फॉग लैंप हाउसिंग भी हैं। फ्रंट ग्रिल में अब डार्क क्रोम ट्रीटमेंट के साथ इंसर्ट भी हैं जैसा कि ट्यूशॉ में पाया गया है। नई क्रेटा एन लाइन भी ग्रिल के ऊपर प्रमुख ह्यूंदै एन लाइन बैजिंग के साथ आती है। जबकि हेडलैम्प यूनिट्स में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Hyundai Creta N Line
- फोटो : Hyundai
केबिन और इंटीरियर
अन्य प्रमुख स्टाइल अपग्रेड की बात करें तो इसमें फ्रंट फेंडर पर नई एन लाइन बैजिंग दी गई है। 17-इंच के अलॉय व्हील्स को भी ऑल-न्यू डिजाइन के साथ उतारा गया है। साइड स्कर्ट और विंडो लाइन पर डार्क बिट्स दिए गए हैं। रियर सेक्शन में एक अलग बम्पर दिया गया है जिसमें प्रमुख एन लाइन सिग्नेचर डिजाइन बिट्स, एक फॉक्स डिफ्यूजर और ट्विन एग्जॉस्ट टिप्स हैं। केबिन के अंदर, नई ह्यूंदै क्रेटा एन लाइन की सीटों में रेड इंसर्ट्स, रेड एंबिएंट लाइटिंग और सीटों में कंट्रास्ट स्टिचिंग, एन लाइन थीम वाले गियर नॉब और स्टीयरिंग व्हील सहित अन्य बदलाव देखने को मिलता हैं। केबिन के विभिन्न हिस्सों पर एन लाइन बैजिंग दी गई है।
4 of 6
Hyundai Creta N Line
- फोटो : Hyundai
इंजन और पावर
नई क्रेटा एन लाइन में कोई खास मैकेनिकल अपडेट मिलने की संभावना नहीं है। ह्यूंदै बेहतर स्टीयरिंग फीडबैक के लिए सस्पेंशन सेट-अप में बदलाव कर सकती है। दक्षिण अमेरिकी बाजार में नई क्रेटा को 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो 120 hp का पावर जेनरेट करता है। इंडिया-स्पेक मॉडल को मौजूदा इंजन लाइन-अप - 113bhp, 1.5-लीटर पेट्रोल, 113bhp, 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और 138bhp, 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ पेश किया जाना जारी रखा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai Creta N Line
- फोटो : Hyundai
N लाइन का मतलब
यहां यह जानना जरूरी है कि, 'एन' कंपनी के दो डेवलप्मेंट सेंटर का प्रतिनिधित्व करता है - Namyang (नामयांग) में ह्यूंदै का वैश्विक आर एंड डी केंद्र और जर्मनी के Nurburgring (नूरबर्गिंग) में ह्यूंदै का यूरोपीय टेक्निकल सेंटर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।