सब्सक्राइब करें

Hyundai Exter: ह्यूंदै एक्सटर की डिलीवरी हुई शुरू, जानें इस छोटी एसयूवी की खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 Jul 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Exter Delivery Starts Know Hyundai Exter Price and Mileage Specs Features Details
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
Hyundai Exter SUV की डिलीवरी मंगलवार, 11 जुलाई से शुरू हो गई है। कंपनी के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक दिन पहले लॉन्च किए गए मॉडल के लिए 10,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल हुई हैं। जिनमें से 38 फीसदी एएमटी वर्जन हैं। फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वैरिएंट की बुकिंग 20 प्रतिशत है। Hyundai Exter की बुकिंग इस साल की शुरुआत में शुरू की गई थी। ह्यूंदै एक्सटर की इंट्रोडक्ट्री कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Trending Videos
Hyundai Exter Delivery Starts Know Hyundai Exter Price and Mileage Specs Features Details
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
युवाओं को लुभाने की कोशिश
एक्सटर अब देश में ह्यूंदै की सबसे छोटी और सबसे किफायती एसयूवी है। कंपनी भारतीय बाजार में वेन्यू, क्रेटा और ट्यूशॉ जैसी एसयूवी भी पेश करती है। लेकिन एक्सटर बिक्री के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि न सिर्फ इसकी कीमत काफी आकर्षक है बल्कि यह फीचर्स से भरपूर है और कार खरीदने वाले युवा दर्शकों को लक्षित कर रही है।

कड़ा मुकाबला
ह्यूंदै एक्सटर सीधे तौर पर टाटा पंच को टक्कर देने की तैयारी में है। लेकिन इस सेगमेंट में यह मारुति सुजुकी फ्रोंक्स और इग्निस को भी टक्कर देगी। कोरियाई कंपनी ने लंबे समय से अपनी एसयूवी की साख को बनाए रखा है। लेकिन ह्यूंदै की ओर से अब तक 10 लाख रुपये से कम प्राइस रेंज में एक मजबूत उत्पाद की कमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Exter Delivery Starts Know Hyundai Exter Price and Mileage Specs Features Details
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, ह्यूंदै एक्सटर डीआरएल और टेल लैंप के लिए एच-शेप के एलईडी ट्रीटमेंट के साथ आती है। कार में फ्लेयर्ड व्हील आर्च, 15-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, फ्रंट और रियर फॉक्स स्किड प्लेट, रूफ रेल्स और चारों ओर मोटी बॉडी क्लैडिंग भी है।

वैरिएंट्स और कलर ऑप्शंस
नई ह्यूंदै एक्सटर 5 वैरिएंट्स - EX, S, SX, SX(O) और SX(O) कनेक्ट में आती है। ह्यूंदै एक्सटर के कलर ऑप्शंस में ऑल-न्यू रेंजर खाकी और कॉस्मिक ब्लू शेड शामिल हैं। एक्सटर एसयूवी के अन्य रंग स्टारी नाइट, फियरी रेड, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ कॉस्मिक ब्लू और ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं।
Hyundai Exter Delivery Starts Know Hyundai Exter Price and Mileage Specs Features Details
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
इंजन और पावर
ह्यूंदै एक्सटर को पावर देने वाला 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो पेट्रोल पर चलने पर 83 बीएचपी और 114 एनएम जेनरेट करता है। सीएनजी के साथ, पावर 69 बीएचपी और 95.2 एनएम तक कम हो जाता है। एसयूवी का पेट्रोल वर्जन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या एएमटी के ऑप्शन के साथ आता है। जबकि सीएनजी वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। एएमटी वर्जन में पैडल शिफ्टर्स से भी मिलते हैं।

माइलेज
  • Hyundai Exter Petrol MT: 19.4 किमी प्रति लीटर
  • Hyundai Exter Petrol AMT: 19.2 किमी प्रति लीटर
  • Hyundai Exter CNG: 27.10 किमी प्रति लीटर
विज्ञापन
Hyundai Exter Delivery Starts Know Hyundai Exter Price and Mileage Specs Features Details
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो, एक्सटर एक ऑल-ब्लैक केबिन, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, एपल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, कई भाषाओं में वॉयस-एक्टिवेटेड कमांड और ओटीए अपडेट के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। एसयूवी में वायरलेस चार्जिंग, फैक्ट्री-फिटेड डैशकैम और बिना चाबी वाली एंट्री भी मिलती है। सेफ्टी फीचर्स में ईएससी, हिल असिस्ट कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस, 6 एयरबैग, सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर, आईएसओफिक्स और रियर पार्किंग सेंसर और कैमरे शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed