{"_id":"62419bed0cafb440b420c9f6","slug":"hyundai-grand-creta-2022-hyundai-launches-three-row-vehicle-2022-hyundai-grand-creta-for-south-african-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Grand Creta 2022: ह्यूंदै ने इस देश में लॉन्च की ग्रैंड क्रेटा तीन-पंक्ति एसयूवी, जानें फीचर्स और कीमत, लगती है अलकाजार जैसी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Grand Creta 2022: ह्यूंदै ने इस देश में लॉन्च की ग्रैंड क्रेटा तीन-पंक्ति एसयूवी, जानें फीचर्स और कीमत, लगती है अलकाजार जैसी
Mon, 28 Mar 2022 04:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 28 Mar 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Grand Creta 2022
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) ने 2022 Grand Creta (2022 ग्रैंड क्रेटा) को दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक्जीक्यूटिव और एलीट ट्रिम लेवल में अपने वाहन पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।
Hyundai Grand Creta 2022
- फोटो : Hyundai
इंजन पावर और ट्रांसमिशन
दक्षिण अफ्रीका में ग्राहक 2022 Grand Creta को दो इंजन विकल्पों में से चुन सकेंगे। पहला 156 hp और 191 Nm टार्क के साथ एक नेचुरली एस्पिरेटेड 2.0-लीटर 4-सिलेंडर यूनिट है। जबकि दूसरा ऑप्शन 1.5-लीटर टर्बोडीजल 4-सिलेंडर यूनिट है जो 113 hp और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। लेकिन ग्राहक 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। दोनों मॉडल फ्रंट-व्हील ड्राइव हैं।

फीचर्स
2022 Hyundai Grand Creta के एक्जीक्यूटिव ट्रिम में मिलने वाले स्टैंडर्ड फीचर्स में एक रियर-व्यू कैमरा, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8.0-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी हेडलाइट्स और 17-इंच व्हील्स शामिल हैं। जबकि एलीट ट्रिम में एक्जीक्यूटिव ट्रिम में मिलने वाले स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ ही 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 18-इंच व्हील जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

साइज और बूट स्पेस
जब अन्य बाजारों में बेची जाने वाली स्टैंडर्ड ह्यूंदै क्रेटा की तुलना में, ग्रैंड क्रेटा 7.8 इंच लंबी है और इसमें 5.9 इंच लंबा व्हीलबेस मिलता है, जिससे ह्यूंदै वाहन में तीसरी पंक्ति को शामिल कर पाई है। एसयूवी का बूट स्पेस 180 लीटर है, जिसमें तीसरी पंक्ति अपनी सीधी स्थिति में है और इसे फोल्ड करने पर बूट स्पेस 1,670 लीटर तक हो जाता है।

कीमत
इन पहलुओं में, 2022 Hyundai Grand Creta एसयूवी Hyundai Alcazar के जैसी लगती है जिसे लगभग एक साल पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। 2022 Hyundai Grand Creta की शुरुआती कीमत 449,900 रैंड (लगभग 23 लाख रुपये) रखी गई है।