सब्सक्राइब करें

Hyundai: ह्यूंदै ने एक्सटर एसयूवी के लिए लगाया देश का सबसे बड़ा आउटडोर लेगो ब्रिक्स इंस्टालेशन, जीते दो खिताब

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Motor India installs country's largest outdoor installation for Exter made of LEGO bricks
The outdoor installation for Hyundai Exter has won Asia Book of Records and India Book of Records - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने लेगो ईंटों से बने एक्सटर के लिए देश का सबसे बड़ा आउटडोर इंस्टॉलेशन लगाया है। यह अपनी तरह का पहला आउटडोर इंस्टालेशन साइबरहब, गुरुग्राम में लगाया गया है। दर्शकों को आकर्षित करने और एसयूवी की ब्रांड पोजिशन को प्रदर्शित करने के लिए यह डिस्प्ले यहां एक महीने के लिए 19 अगस्त से 17 सितंबर तक रखा जाएगा। एक्सटर का बिलबोर्ड 3,02,406 लेगो ईंटों का इस्तेमाल करके चार दिनों के भीतर तैयार किया गया है।
Trending Videos
Hyundai Motor India installs country's largest outdoor installation for Exter made of LEGO bricks
The outdoor installation for Hyundai Exter has won Asia Book of Records and India Book of Records - फोटो : Hyundai
बनाए दो रिकॉर्ड
इस आउटडोर इंस्टॉलेशन ने 'लेगो ईंटों का इस्तेमाल करके बनाई गई सबसे बड़ी होर्डिंग' के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब जीता है। इस आउटडोर इंस्टॉलेशन को बनाने के लिए 28 कुशल लेगो कलाकार और लेगो (एएफओएल) के एडस्ट फैन्स ने 1,200 से ज्यादा घंटे लगाए। ह्यूंदै मोटर इंडिया के वर्टिकल हेड, मार्केटिंग, विराट खुल्लर ने कहा, "यह इंस्टॉलेशन हमारे ह्यूंदै एक्सटर लॉन्च कैंपेन में केंद्र स्तर पर है, जो आउटडोर मार्केटिंग और ब्रांड कनेक्शन को फिर से परिभाषित करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Motor India installs country's largest outdoor installation for Exter made of LEGO bricks
The outdoor installation for Hyundai Exter has won Asia Book of Records and India Book of Records - फोटो : Hyundai
वैरिएंट्स और कीमत
ह्यूंदै ने भारतीय कार बाजार में एक्सटर को फीचर्स से भरपूर माइक्रो एसयूवी के रूप में पेश किया और सभी वैरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। एसयूवी की शुरुआती कीमतें 5.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं, जो 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। एसयूवी को 7 वैरिएंट्स - EX, EX(O), S, S(O), SX, SX(O) और SX(O) कनेक्ट में पेश किया गया है। 

प्लेटफॉर्म
एक्सटर ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित है। दरअसल, इन गाड़ियों के साथ इंटीरियर भी शेयर किया जाता है। हालांकि, ह्यूंदै ने केबिन को कुछ नए टेक्सचर और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ अपडेट किया है।
Hyundai Motor India installs country's largest outdoor installation for Exter made of LEGO bricks
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से वाहन में छह एयरबैग के अलावा इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन, पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई-स्पीड अलर्ट और एक इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। हायर वैरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
विज्ञापन
Hyundai Motor India installs country's largest outdoor installation for Exter made of LEGO bricks
Hyundai Exter - फोटो : Hyundai
सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स
सेगमेंट की पहली बार मिलने वाले फीचर्स में फुटवेल लाइटिंग, मेटल पैडल, शार्क-फिन एंटीना, स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, डुअल कैमरे वाला एक डैशकैम, एक वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट, प्रीमियम फ्लोर मैट, पैडल शिफ्टर्स, ऑन-बोर्ड नेविगेशन और कई भाषाओं के लिए सपोर्ट शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed