{"_id":"64959634b506fc795f0971d7","slug":"hyundai-motor-india-rolls-out-first-exter-micro-suv-from-its-sriperumbudur-plant-in-tamil-nadu-2023-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Exter: ह्यूंदै एक्सटर एसयूवी की पहली यूनिट तमिलनाडु प्लांट से निकली, 10 जुलाई को होगी लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Exter: ह्यूंदै एक्सटर एसयूवी की पहली यूनिट तमिलनाडु प्लांट से निकली, 10 जुलाई को होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 23 Jun 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Exter
- फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने शुक्रवार को चेन्नई, तमिलनाडु के पास श्रीपेरंबुदूर में अपने प्लांट से पहली Exter (एक्सटर) माइक्रो एसयूवी को तैयार कर रोल-आउट किया है। आगामी माइक्रो एसयूवी 10 जुलाई को बिक्री के लिए पूरी तरह तैयार है और भारतीय बाजार में टाटा पंच और मारुति सुजुकी इग्निस जैसी कारों के मुकाबला करेगी। एक्सटर कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स लाने का वादा करती है और एक मजबूत डिजाइन लैंग्वेज को स्पोर्ट करते हुए टेक्नोलॉजी से भरपूर होगी।
Trending Videos
Hyundai Exter
- फोटो : Hyundai
नए सेगमेंट में एंट्री
Hyundai Exter ह्यूंदै के लिए एक नए सेगमेंट में एंट्री है क्योंकि वाहन निर्माता का लक्ष्य 10 लाख रुपये से कम के सेगमेंट में एक बार फिर से मजबूत पकड़ हासिल करना है। ग्रैंड i10 Nios और i20 के बाद इस सेगमेंट में यह वाहन निर्माता की तीसरी हैचबैक होगी। Eon और Santro जैसे मॉडल हाल के वर्षों में बंद कर दिए गए थे। एसयूवी बॉडी स्टाइल की बढ़ती लोकप्रियता के साथ Exter का लक्ष्य युवा खरीदारों को एक कॉम्पैक्ट एसयूवी पेश करना है।

सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स
एक्सटर पैरामीट्रिक फ्रंट ग्रिल सहित बड़े ह्यूंदै मॉडल से कई संकेत लेते हुए स्टाइलिश दिखती है, जबकि इसमें एच-सिग्नेचर एलईडी डीआरएल हैं। एसयूवी स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग के साथ आएगी, जबकि कंपनी सभी वैरिएंट्स में 26 सेफ्टी फीचर्स का वादा करती है, और एंट्री-लेवल ई और एस ट्रिम पर इसे लेने का ऑप्शन देती है। फीचर की बात करें तो, एक्सटर को इलेक्ट्रिक सनरूफ और डुअल कैमरे के साथ इन-बिल्ट डैशकैम जैसी सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे। जबकि ह्यूंदै ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक यूनिट 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ आएगी।

फीचर्स, इंजन और कीमत
Hyundai Exter में एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। इसमें 10 क्षेत्रीय भाषाओं, ओटीए और मैप अपडेट के साथ एलेक्सा वॉयस कमांड भी है। इंजन ऑप्शन में 83 बीएचपी और 114 एनएम पीक टॉर्क के लिए ट्यून किया गया 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल शामिल होगा, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी यूनिट के साथ जोड़ा जाएगा। सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ सीएनजी से लैस वैरिएंट भी पेश किया जाएगा। इसकी कीमतें 5.5 लाख रुपये से शुरू होकर 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाने की संभावना है।

उत्पादन की शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए, ह्यूंदै मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ उन्सू किम ने कहा, "ह्यूंदै में हम हमेशा इंडस्ट्री-बेस्ट मैन्युफेक्चरिंग प्रक्रियाओं को स्थापित करने, उत्पाद उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित हुए हैं, जिससे हमारे प्रिय ग्राहकों के बीच खुशी की भावना पैदा होती है। इंडस्ट्री 4.0 ऑटोमेशन के ऑप्टिमम इस्तेमाल के साथ, एचएमआईएल की अत्याधुनिक उत्पादन सुविधा हमारे ग्राहकों के लिए बेहतर मोबिलिटी एक्सपीरियंस बनाने के लिए 700 से ज्यादा - चौथी पीढ़ी के रोबोट और एक उच्च कुशल एचएमआईएल कार्यबल को सामंजस्यपूर्ण रूप से एकीकृत करती है। ह्यूंदै एक्सटर के साथ, हम एक नए सेगमेंट में कदम रख रहे हैं जो फुल-रेंज एसयूवी निर्माता के रूप में एचएमआईएल की स्थिति को और मजबूत करता है।''