{"_id":"630cacea3609014b1a600c62","slug":"hyundai-venue-n-line-launch-date-in-india-know-variants-exterior-colour-scheme-powertrain-options","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Venue N-Line: लॉन्चिंग से पहले कई डिटेल्स का खुलासा, जानें वैरिएंट्स और कलर ऑप्शन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Venue N-Line: लॉन्चिंग से पहले कई डिटेल्स का खुलासा, जानें वैरिएंट्स और कलर ऑप्शन
Mon, 29 Aug 2022 05:41 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 29 Aug 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Venue N Line
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) देश में अपने दूसरे एन-लाइन मॉडल को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। Hyundai Venue N-Line (ह्यूंदै वेन्यू एन-लाइन) 6 सितंबर को भारतीय बाजारों में उतारी जाएगी। कार निर्माता ने वेन्यू एन-लाइन के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। यह 2021 में लॉन्च की गई i20 N-Line (आई20 एन-लाइन) के लॉन्च के बाद इस तरह का दूसरा मॉडल है। अगले महीने होने वाली लॉन्चिंग और कीमतों और अन्य डिटेल्स के आधिकारिक एलान से पहले, Hyundai Venue N-Line के वैरिएंट, कलर ऑप्शंस और पावरट्रेन ऑप्शंस की पुष्टि कर दी गई है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने नई ह्यूंदै वेन्यू एन-लाइन के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है।
Hyundai Venue N Line
- फोटो : Hyundai
वैरिएंटस और गियरबॉक्स
ह्यूंदै की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, Venue N-Line को मोटे तौर पर चार वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इनमें N6 ट्रिम के लिए सिंगल टोन और डुअल टोन विकल्प और टॉप-स्पेक N8 ट्रिम के समान वैरिएंट शामिल हैं। ह्यूंदै वेन्यू एन-लाइन को उसी 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन यूनिट के साथ पेश करेगी जिसका इस्तेमाल वह i20 N-Line और कुछ अन्य मॉडलों में करती है। i20 N-Line या Venue के रेगुलर वैरिएंट के उलट, एसयूवी के N-Line वर्जन को iMT ट्रांसमिशन यूनिट के साथ पेश नहीं किया जाएगा।

इंजन और पावर
Hyundai Venue N-Line एसयूवी में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इनलाइन डीओएचसी पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह वही इंजन है जो i20 N-Line हैचबैक में भी इस्तेमाल की जाती है। यह इंजन 118 bhp का अधिकतम पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि, वेन्यू एन-लाइन के लिए पावर आउटपुट के आंकड़ों में मामूली बदलाव की संभावना है। इसमें तीन ड्राइव मोड भी हैं - नॉर्मल, इको और स्पोर्ट।

लुक और कलर ऑप्शन
कार के लुक और डिजाइन की बात करें तो, Hyundai Venue N-Line को वेन्यू के रेगुलर वर्जन से अलग दिखने के लिए इसके चारों ओर लाल एक्सेंट दिए जाएंगे। Hyundai Venue N-Line को दो सिंगल एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें पोलर व्हाइट और शैडो ग्रे रंग शामिल हैं। कार में एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में दो डुअल-टोन भी शामिल होंगे। इसमें फैंटम ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट और ब्लैक रूफ के साथ थंडर ब्लू का कंबिनेशन शामिल है। थंडर ब्लू कलर ऑप्शन सिंगल टोन में उपलब्ध नहीं होगा।

फीचर्स
Venue N Line मॉडल लाइनअप के टॉप पर पोजिशन किया जाएगा और इसमें वे सभी फीचर्स दिए जाएंगे जो वेन्यू टॉप-एंड वैरिएंट में मिलते हैं। साथ ही, डुअल कैमरा के साथ एक डैशकैम भी है। एसयूवी में 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स भी हैं। इनमें व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), हिल असिस्ट कंट्रोल (एचएसी), डुअल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक, पार्किंग असिस्ट सेंसर और डायनैमिक गाइडलाइंस के साथ कैमरा जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।