सब्सक्राइब करें

Yamaha Adventure Motorcycle: यामाहा भारत में लॉन्च करेगी 150cc वाली एडवेंचर मोटरसाइकिल, जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
India Yamaha Motor to launch New 150cc Adventure Motorcycle Know Specs Features News in Hindi
Yamaha WR 155R - फोटो : Yamaha
जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yamaha (यामाहा) भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिलों की एक बड़ी रेंज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें 150cc से लेकर MT-07, MT-09 और YZF-R7 जैसी बड़े इंजन वाली पावरफुल बाइक तक शामिल हैं। कंपनी ने अभी तक भारतीय बाजार में ADV लॉन्च नहीं किया है। यह बताया गया है कि जापानी वाहन निर्माता अब हमारे बाजार में एक नई 150cc एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बना रहा है। 
Trending Videos
India Yamaha Motor to launch New 150cc Adventure Motorcycle Know Specs Features News in Hindi
Yamaha WR 155R - फोटो : Yamaha
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में कई किफायती एडवेंचर मोटरसाइकिलें लॉन्च हुई हैं। हीरो मोटोकॉर्प Xpulse 200 को एक किफायती ऑफ-रोडर के रूप में बेच रही है। जबकि Honda CB200X को ज्यादा रोड-बेस्ड ADV के रूप में बेच रही है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन और स्क्रैम 411 जैसी बाइक्स की बिक्री कर रही है। इतना ही नहीं, रॉयल एनफील्ड बड़ी 450सीसी और 650सीसी इंजन के साथ हिमालयन और स्क्रैम को लाने की तैयार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
India Yamaha Motor to launch New 150cc Adventure Motorcycle Know Specs Features News in Hindi
Yamaha WR 155R - फोटो : Yamaha
एक नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यामाहा भारतीय बाजार के लिए 125cc से 155cc एडवेंचर बाइक लाने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यामाहा इंडिया के चेयरमैन ईशिन चिहाना ने कहा कि ADV देश में अपनी व्यापक लोकप्रियता के कारण फोकस में हैं। कंपनी एक FZ-X आधारित स्यूडो-ADV या WR 155R पेश कर सकती है, जो एक बेहतर ऑफ-रोडर है। WR 155R Yamaha की सबसे दमदार ऑफ-रोडर है। 
India Yamaha Motor to launch New 150cc Adventure Motorcycle Know Specs Features News in Hindi
Yamaha WR 155R - फोटो : Yamaha
Yamaha WR 155R की डिटेल्स
Yamaha WR 155R की डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी हैं। इस बाइक में 155.1cc इंजन मिलता है। यह इंजन 16 bhp का पावर और 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटरसाइकल में 21-इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर स्पोक व्हील मिलते हैं जो डुअल पर्पस टायरों पर चलती हैं। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 245 mm है, जो इसकी ऑफ-रोड क्षमताओं को बेहतर बनाता है। इस एडवेंचर मोटरसाइकल में 8-लीटर फ्यूल टैंक मिलता है।

कितनी होगी कीमत
अगर Yamaha WR 155R मोटरसाइकिल लॉन्च करती है, तो इसकी कीमत Hero XPulse 200 की तुलना में काफी ज्यादा हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक यामाहा इस समय बेची जा रही FZ-X के आधार पर एक शूडो-ADV पेश कर सकती है। 
विज्ञापन
India Yamaha Motor to launch New 150cc Adventure Motorcycle Know Specs Features News in Hindi
Yamaha RX 100 - फोटो : For Reference Only
Yamaha RX 100 की होगी वापसी
यामाहा इंडिया के चेयरमैन ने भी पुष्टि की है कि वह जल्द ही एक नई मोटरसाइकिल के साथ RX 100 नेमप्लेट वापस लाएगी। यह एक परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बाइक होगी और इसे मॉडर्न नियो-रेट्रो डिजाइन थीम मिलने की संभावना है। उम्मीद की जाती है कि RX100 एक बड़े 4-स्ट्रोक इंजन के साथ आएगी। यह मोटरसाइकिल भारतीय बाजार में RE Hunter 350 (रॉयल एनफील्ड हंटर 350) और Classic 350 (क्लासिक 350), Jawa 42 (जावा 42), Yezdi Roadster (येज्दी रोडस्टर) और Honda CB350 (होंडा CB350) जैसी बाइक्स को टक्कर देगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed