Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Indian Oil Corporation Limited commits to invest Rs 54000 crore in projects including a refinery in Tamil Nadu
{"_id":"64a7dd68c2323b879a00b7e6","slug":"indian-oil-corporation-limited-commits-to-invest-rs-54000-crore-in-projects-including-a-refinery-in-tamil-nadu-2023-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Oil: इंडियन ऑयल तमिलनाडु में रिफाइनरी सहित परियोजनाओं में 54,000 करोड़ रुपये का करेगी निवेश","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Indian Oil: इंडियन ऑयल तमिलनाडु में रिफाइनरी सहित परियोजनाओं में 54,000 करोड़ रुपये का करेगी निवेश
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 07 Jul 2023 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी)
- फोटो : Social Media
Indian Oil Corporation Limited (IOCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) चेन्नई ने अगले कुछ वर्षों में तमिलनाडु में विभिन्न परियोजनाओं में 54,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। जिसमें 35,580 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर 9 एमएमटीपीए (मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष) जमीनी स्तर की रिफाइनरी भी शामिल है। आईओसीएल के कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख (टीएन और पुडुचेरी) वी सी अशोकन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
Trending Videos
2 of 4
indian oil
- फोटो : Social Media
यह नई रिफाइनरी, जो नागापट्टिनम में लगभग 1,300 एकड़ जमीन पर बनेगी, बीएस-VI इंजन वाले वाहनों के लिए पेट्रोल और डीजल और पॉलीप्रोपाइलीन का भी उत्पादन करेगी। उन्होंने कहा 1,398 करोड़ रुपये में अम्मुललाईवॉयल गांव में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड ल्यूब कॉम्प्लेक्स, आईओसीएल ने उत्पाद पाइपलाइन बिछाने (2,600 करोड़ रुपये), एलपीजी सहित गैस पाइपलाइन (2,225 करोड़ रुपये), सीजीडी परियोजनाएं (7,570 करोड़ रुपये) की योजना बनाई है। इसके साथ ही नए रिटेल आउटलेट खोलने और एक आधुनिकीकरण कार्यक्रम लॉन्च करने (2,500 करोड़ रुपये), कामराजार बंदरगाह पर एक कैप्टिव पीओएल/एलपीजी जेट्टी का निर्माण करने (921 करोड़ रुपये), वल्लूर में एक टर्मिनल स्थापित करने (724 करोड़ रुपये में) और आसनूर में एक नया टर्मिनल लगाने (466 करोड़ रुपये) की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Indian oil
- फोटो : Social Media
अशोकन ने संवाददाताओं से कहा, "इंडियन ऑयल के लिए, तमिलनाडु एक महत्वपूर्ण बाजार है और हम बुनियादी ढांचे और उत्पाद पेशकश के साथ-साथ अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए राज्य में लगातार निवेश कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल तमिलनाडु में 6 एलएनजी वितरण स्टेशन लगाएगी। श्रीपेरंबदूर में एक स्टेशन पहले से ही पायलट स्टेज में है, जबकि अन्य स्टेशन पोन्नेरी, ओथकदाई, नमक्कल, कोयंबटूर और कोनेरिपल्ली में बनेंगे।
4 of 4
indian oil
- फोटो : Social Media
भारत के सबसे बड़े ईंधन रिफाइनर और रिटेलर ने संकरी टर्मिनल पर डीजल के साथ बायो-डीजल का मिश्रण शुरू कर दिया है और जल्द ही आसनूर से शुरू किया जाएगा, जिसके बाद कोयंबटूर में शुरू होगा। अशोकन ने कहा, "हम अन्य जगहों पर चरणबद्ध तरीके से शुरुआत करेंगे।" एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ईंधन के रूप में हाइड्रोजन का इस्तेमाल करने के लिए व्यापक शोध किया जा रहा है, क्योंकि यह प्रदूषण मुक्त है। उन्होंने कहा, "लेकिन चुनौती यह है कि वाटर इलेक्ट्रोलिसिस से पैदा हुए ग्रीन हाइड्रोजन की कीमत उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक रूप से व्यवहार्य होनी चाहिए।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।