{"_id":"5cc28726bdec22142773d3fa","slug":"indias-best-110cc-engine-bikes-for-small-town-and-rural-know-the-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं भारत की 110cc इंजन वाली रफ एंड टफ बाइक्स, जानिये खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ये हैं भारत की 110cc इंजन वाली रफ एंड टफ बाइक्स, जानिये खूबियां
आज जिन 3 बाइक्स के बारे में हम आपको बताते जा रहे हैं वो छोटे कस्बों और गांव के लिए एकदम खास हैं। क्योकिं ये बाइक्स चलाने में तो मजेदार हैं ही, साथ ही सामान कैरी करने के लिए भी काफी उपयोगी साबित होती हैं। आइये जानते हैं इन बाइक्स के बारे में...
TVS Radeon 110
2 of 4
TVS Radeon
TVS की Radeon एक बजट सेगमेंट की बाइक है। इस बाइक को छोटे शहरों और गांवों को ध्यान में रखते हुए लांच किया है। बाइक का लुक्स सिम्पल है लेकिन यह बेहद आकर्षित नज़र आती है और इसकी फिट और फिनिशिंग काफी सॉलिड दिखाई पड़ती है। इसमें 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन लगा है जो 8.4 बीएचपी की पावर और 8.7 एनएम का टॉर्क देता है। बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसका फ्यूल टैंक 10 लीटर का है। एक लीटर में यह बाइक 69.3 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है। खराब रास्तों के लिए इसके सस्पेंशन बेहतर हैं। इस पर आप सामान भी आसानी से कैरी कर सकते हैं। कंपनी ने इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 50,000 रुपये रखी है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस
3 of 4
Hero splendor plus
काफी लम्बे समय से हीरो की स्प्लेंडर प्लस ग्राहकों की पसंदीदा बाइक बनी हुई हैं। गावों और छोटे कस्बों में यह काफी लोकप्रिय बाइक है। इसमें आप काफी सामान बांधकर आप ले जा सकते हैं क्योकि इसके पीछे की तरफ केरिंग गार्ड लगाया है। बाइक का लुक्स सिंपल है और इस पर बहुत ज्यादा ग्राफिक्स का इस्तेमाल नहीं किया है। यह तो एक रफ एंड टफ सवारी है। इसमें 97.2 सीसी का इंजन लगा है जो 8.36 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का टार्क देता है। एक लीटर में यह बाइक 80 किलोमीटर की माइलेज दे देती है। ब्रेकिंग के लिहाज से इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम लगा है जिससे बेहतर ब्रेकिंग मिलती है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 51 हजार रूपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
होंडा CD110 ड्रीम DX
4 of 4
Honda cd 110 dream dx
होंडा की CD110 ड्रीम DX भी बजट सेगमेंट की बाइक है। सिंपल लुक और कई अच्छे फीचर्स से लैस है यह बाइक। इसमें ट्यूबलेस टायर्स, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, यूटिलिटी बॉक्स और मेंटेनेंस फ्री बैटेरी, फ्रंट में स्टैंडर्ड टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में स्प्रिंग लोडेड हाइड्रॉलिक ट्विन शॉक्स जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इसमें 8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और बाइक की टॉप स्पीड 86km/h है। बाइक का वजन 109kg है। इसके फ्रंट और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक्स लगे हैं। बाइक में 110cc का इंजन लगा है जो 8.31 बीएचपी की पावर और 9.09 एनएम का टार्क देता है, इसके अलावा इसमें 4 स्पीड गियर दिए है। दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 49 हजार रुपये से शुरू होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।