{"_id":"5cc149acbdec2214422fcf84","slug":"new-2019-maruti-suzuki-wagon-r-review-test-drive-review","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Review: खरीदने जा रहे हैं मारुति की नई WagonR, पढ़ें क्या हैं इसकी खूबियां और खामियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Review: खरीदने जा रहे हैं मारुति की नई WagonR, पढ़ें क्या हैं इसकी खूबियां और खामियां
बनी कालरा, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
WagonR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मारुति सुजुकी की WagonR भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा कार हमेशा से ही रही है। समय-समय पर कंपनी ने इसमें कई बदलाव भी किये हैं। लेकिन इस बार WagonR पूरी तरफ से बदल चुकी है। ये कार अब अपने नए अवतार में आ चुकी है। काफी समय बिताने के इस कार का फुल रिव्यू हम आपके लिए लेकर आये हैं। आइये जानते है क्या वाकई पहले से बेहतर हुई है ?
कीमत
2 of 9
WagonR Side Look
नई WagonR 1.2L मॉडल की कीमत 4.89 लाख रुपये से लेकर 5.22 लाख रुपये के बीच है जबकि इसके AGS मॉडल की कीमत 5.69 लाख रुपये है। सभी कीमतें दिल्ली ने एक्स शो-रूम हैं।
डिजाइन
3 of 9
WagonR tail lamp
कंपनी ने नई WagonR के डिजाइन में इस बार काफी काम किया है, इसे नए हार्ट-टेक्ट प्लैटफॉर्म पर बनाया है। पहली ही नजर में ये कार काफी आकर्षित करती है। इसमें एक मिनी एमपीवी जैसी झलक नजर आती है। इसके सामने का हिस्सा पूरी तरफ से नया है, यहां पर रैक्टैंगुलर फ्रंट ग्रिल दी गई है। इसके अलावा इसमें ड्यूल-स्प्लिट हेडलैम्प्स हैं लगाये हैं जिससे यह ज्यादा स्टाइलिश नजर आती हैं। इंटीग्रेटेड टर्न लाइट्स के साथ आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स दिए गए हैं। इसके साइड प्रोफाइल में भी नयापन है जबकि इसके बैक डिजाइन पर भी खास ध्यान दिया गया है और स्कवॉयर शेप की वील आर्च से मस्कुलर और टफ करैक्टर देने को कोशिश की गई है। कंपनी ने इसकी लंबाई, चौड़ाई और वील बेस में अच्छा खासा इजाफा किया है। इसका डिजाइन न सिर्फ नया है बल्कि इस सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों से यह खुद को अलग खड़ा करने का दम रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटीरियर
4 of 9
WagonR interior
कार का कैबिन एक दम से फ्रेश फील देता है। इसमें इस्तेमाल की गई प्लास्टिक क्वॉलिटी और फिट-फिनिश अब पहले से ज्यादा बढ़िया नजर आती है। इंटीरियर और सीट्स डुअल टोन फिनिश में हैं। पुरानी WagonR में जहां एयरवेंट के नीचे एक चिल ट्रे पहले थे जिसमें आप कैन और बॉटल्स को ठंडा कर सकते थे, अब वो नए मॉडल में नहीं मिलेगा हीं मिलेगा। इसके अलावा कार में नया स्पीडोमीटर मिलेगा और इसमें कई तरह की जानकारियां आपको मिलेंगी ।
विज्ञापन
स्पेस
5 of 9
WagonR Space
इस बार नई WagonR में स्पेस की कोई कमी नहीं है। आगे और पीछे बैठने वालों के लिए कार में बढ़िया जगह मिलती है इसमें हेड रूम पहले भी बेस्ट था और अब भी बेस्ट है साथ ही काफी बेहतर लेग रूम भी मिलता है। कार में बूट स्पेस पहले से लगभग दोगुना हो गया है, यानी काफी सामान आप इसमें रख सकते हैं। 5 इसमें बैठ सकते हैं लेकिन अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं गाड़ी में चार लोग ही कंफर्टेबल रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।