फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी सचिन के पास थी मारुति की ये कार, आज भी करते हैं इससे बेइंतहा प्यार

Wed, 24 Apr 2019 06:53 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 24 Apr 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Car Collection maruti 800 was first car
Sachin Tendulkar Car Collection

पूर्व भारतीय क्रिकेट सचिन तेंदुलकर आज यानी 24 अप्रैल को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन शुरू से ही अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। अपने समय में गेंदबाजों को पानी पिला देने वाले सचिन भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय है। मास्टर बलास्टर को क्रिकेट के साथ-साथ कारों का बेहद शौक है और यही वजह है कि सचिन अक्सर अपनी कारों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं,तो आइए आपको बताते हैं सचिन की पसंदीदा कारों के बारे में।

मारुति 800 थी सचिन की पहली कार

Sachin Tendulkar Car Collection maruti 800 was first car
Sachin With Maruti 800
वैसे तो सचिन के पास एक से बढ़कर एक शानदार कारें हैं पर सचिन की पहली कार मारुति की 800 थी। सचिन ने इस कार 1989 में खरीदा था और अभी तक यह कार उनके गैराज की शोभा बढ़ा रही है। मारुति 800 ने बिक्री के कई रिकार्ड्स भी बनाये थे।
 

BWM आई-8

Sachin Tendulkar Car Collection maruti 800 was first car
BMW i8

सचिन की कार कलेक्शन में सबसे खास BWM आई-8 है। ये एक हाइब्रीड स्पोर्ट कार है। इस कार में 1.5 लीटर का टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 231 पीएस की मैक्सिमम पावर पैदा करता है। साथ ही इंजन 320 एनएम का अधिकत्म टॉर्क उत्पन्न करता है। BWM आई-8 की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.29 करोड़ रुपये है। आपको बता दें सचिन बीएमडबल्यू के ब्रांड एंबेस्डर भी हैं और BMW सीरीज की लगभग सभी कारें इनको पसंद भी हैं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ferrari 360 Modena

Sachin Tendulkar Car Collection maruti 800 was first car
Ferrari 360 Modena

Ferrari 360 Modena सचिन की सबसे ज्यादा चर्चा में बनी रहने वाली कार है। सचिन की फरारी की चर्चा देश के हर कोने तक में होती थी। यहां तक की सचिन तेंदुलकर की फरारी पर फिल्म भी बन चुकी है। सचिन को यह कार फिएट की ओर से फॉर्मूला 1 के लेजेंड रेसर माइकल शूमाकर ने तोफहे के रूप में दी थी। 

विज्ञापन

Nissan GT-R

Sachin Tendulkar Car Collection maruti 800 was first car
Nissan GT-R
सचिन ने फरारी मोडेना के बाद निसान की जीटी आर को खरीदा। मास्टर ब्लास्टर ने लाल रंग की जीटी-आर खरीदी है। सचिन कई बार इस कार को खुद ड्राइव करते नजर आए हैं। कार महज 2.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कार में ट्विनटर्बो वी6 इंजन लगा है, जो 545 बीएचपी की ताकत उत्पन्न करता है। 
 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed