पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी लॉन्च हो चुकी है। चौथी पीढ़ी की सिटी के मुकाबले नई होंडा सिटी न केवल लंबी है बल्कि सस्ती है, साथ ही पहली बार कई नए फीचर भी दिए गए हैं। नई सिटी की एक्स-शोरूम कीमत 10.89 लाख रुपये से लेकर 14.64 लाख रुपये तक है। वहीं नई सिटी पांच रंगों और तीन वैरिएंट्स V, VX और ZX में आएगी। लेकिन बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या नई होंडा सिटी खरीदनी चाहिए...
क्या वाकई खरीदनी चाहिए नई 2020 Honda City, कौन सा वैरिएंट है बेस्ट
नई सिटी में क्या है अच्छा
कंपनी का दावा है कि नई होंडा सिटी पुरानी के मुकाबले न केवल लंबी है, बल्कि चौड़ी भी है। नई सिटी की लंबाई 4549 एमएम, चौड़ाई 1748 एमएम और ऊंचाई 1489 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2600 एमएम का है। नई सिटी को ASEAN N-CAP सेफ्टी रेटिंग में पांच स्टार मिल चुके हैं। वहीं इस सेगमेंट में पहली बार फुल एलईडी हेडलैंप्स, Z-शेप LED टेल लैंप, 7-इंच फुल एचडी कलर टीएफटी मीटर, लेन वॉच कैमरा,, व्हीकल स्टैबिलिटी असिस्ट जैसे शानदार फीचर मिलते हैं। वहीं यह पहली कनेक्टेड कार है, जो अलेक्सा अनेबल्ड है। नई होंडा में 32 कनेक्टेड फीचर मिलते हैं।
इसमें नहीं आया मजा!
होंडा सिटी का बेस V वैरिएंट खास नहीं लगा। इसमें मल्टी फंक्शन ड्राइवर इनफॉरमेशन इंटरफेस भी नहीं दिया गया है। वहीं पिंच गार्ड के साथ पावर विंडो ऑटो-ओपन/क्लोज फंक्शन भी केवल टॉप ZX वैरिएंट में ही दिया गया है। लोवर वैरिएंट में केवल ड्राइवर साइड में ही ये फीचर मिलेगा। वहीं डीजल इंजन में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलता है।
कौन सा वैरिएंट है बेस्ट
मिड स्पेसिफिकेशन वाला VX वैरिएंट में कुछ अच्छे फीचर दिए हैं। ग्राहकों के बजट में भी है। वहीं अगर ग्राहक 90 हजार रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना चाहते हैं, तो वे टॉप ZX वैरिएंट खरीद सकते हैं। इस वैरिएंट में लेनवॉच कैमरा, फुल एचडी हेडलैंप्स, एलईडी फॉग लैंप्स, डोर हैंडल्स पर क्रोम फिनिश, ग्लॉसी डार्क वुड इंस्ट्रूमेंट पैनल असिस्टेंट, लेदर अपहोल्स्ट्री, रिअर रीडिंग लैंप, पिंच गार्ड के साथ ऑटो ओपन-क्लोज पावर विंडो, सनरूफ, कीलेस रिमोट, ऑटोमैटिक फोल्डिंग डोर मिरर्स जैसे फीचर दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन
पेट्रोलः 1.5 लीटर इंजन, 6600 आरपीएम पर 119 बीएचपी पावर, 4300 आरपीएम पर 145 एनएम टॉर्क, 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी
पेट्रोल माइलेज- मैनुअल पर 17.8 किमी प्रति लीटर, ऑटोमैटिक पर 18.4 किमी प्रति लीटर
डीजलः 1.5 लीटर इंजन, 3600 आरपीएम पर 98 बीएचपी की पावर, 1750 आरपीएम पर 200 एनएम का टॉर्क, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
डीजल माइलेज- मैनुअल पर 24.1 किमी प्रति लीटर