सब्सक्राइब करें

Kia Carnival MPV: किआ ने भारत में कार्निवल एमपीवी को किया बंद, अगले साल नए अवतार में हो सकती है वापसी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 02:36 PM IST
विज्ञापन
Kia Carnival MPV discontinued in India officially removed from official website
Kia Carnival MPV - फोटो : PTI (File)
कोरियाई ऑटो दिग्गज Kia (किआ) ने भारतीय बाजार में Carnival (कार्निवल) एमपीवी को बंद कर दिया है। कार निर्माता ने आधिकारिक तौर पर आधिकारिक वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध मॉडलों की सूची से इस प्रीमियम एमपीवी को हटा दिया है। एमपीवी को भारत में किआ के लाइनअप में अन्य मॉडलों की तरह बीएस6 फेज 2 अपडेट नहीं मिला। अब, इसकी इन्वेंट्री खत्म होने के साथ, किआ ने कार्निवल को बंद कर दिया है। हालांकि रिपोर्टों की मानें तो, यह प्रीमियम एमपीवी अगले साल एक नए अवतार में वापसी कर सकती है। यह हाल ही में पेश किए गए KA4 (केए4) एमपीवी का प्रॉडक्शन वर्जन हो सकता है।
Trending Videos
Kia Carnival MPV discontinued in India officially removed from official website
Kia Carnival MPV - फोटो : Amar Ujala
2020 में हुई थी लॉन्च
किआ ने कार्निवल को भारत में साल 2020 में एक प्रीमियम एमपीवी के रूप में लॉन्च किया था। पिछले तीन वर्षों में इस लग्जरी एमपीवी में एक मामूली बदलाव किया गया है। नौ सीटों तक की पेशकश करने वाले तीन ट्रिम्स में उपलब्ध इस एमपीवी की कीमत भारत में बंद होने से पहले 31 लाख रुपये और 35.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Carnival MPV discontinued in India officially removed from official website
Kia Carnival MPV - फोटो : Amar Ujala
मुकाबला
इस कीमत पर कार्निवल का भारतीय बाजार में कोई सीधा प्रतिद्वंदी नहीं था। कार्निवल को टक्कर देने वाली सबसे नजदीकी प्रदिद्वंदी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा था। कार्निवल के ज्यादा लोगों को आकर्षित करने में नाकाम रहने के बाद किआ ने तीन-पंक्ति व्हीकल सेगमेंट में ज्यादा हिस्सेदारी हासिल करने के लिए पिछले साल अधिक किफायती मॉडल Carens (कैरंस) लॉन्च किया था।
Kia Carnival MPV discontinued in India officially removed from official website
Kia KA4 - फोटो : Social Media
KA4 करेगी रिप्लेस
उम्मीद की जा रही है कि किआ इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान शोकेस किए गए KA4 मॉडल से कार्निवल को रिप्लेस करेगी। कोरियाई ऑटो दिग्गज ने उस मॉडल का प्रदर्शन किया जो उस वर्जन के जैसा दिखता है जो इस समय वैश्विक बाजारों में उपलब्ध है। मौजूदा कार्निवल की तुलना में नया एमपीवी साइज में बड़ा है, अंदर ज्यादा जगह और रहने वालों के लिए 11 बैठने के विकल्प देता है। एमपीवी को डिजाइन के साथ-साथ ऑफर पर फीचर्स के मामले में भी अपडेट हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
Kia Carnival MPV discontinued in India officially removed from official website
Kia Carnival - फोटो : For Reference Only
कैसे होंगे फीचर्स
Carnival 2023 या KA4 चौथी पीढ़ी का मॉडल है। इसे मल्टी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट और डुअल सनरूफ जैसी फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। Kia KA4 एडवांस्ड ड्राइवर एड्स सिस्टम जैसे फीचर्स से भी लैस है। इसमें रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट, लेन फॉलोइंग असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिशन-एवॉयडेंस असिस्ट (FCA) और ब्लाइंड-स्पॉट अवॉइडेंस असिस्ट (BCA) जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा, किआ वायरलेस चार्जिंग, एक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दे रही है, जिसका साइज 12.3-इंच है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed